शी जिनपिंग को रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में फिर से चुना गया

Tags: Person in news International News

Xi Jinping re-elected

23 अक्टूबर 2022 को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रिकॉर्ड तीसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी  के महासचिव के रूप में फिर से चुना गया। केवल पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के संस्थापक माओत्से तुंग को तीन बार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव बनाया गया है। शी जिनपिंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 7वें महासचिव हैं।

20वीं चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस 16-22 अक्टूबर 2022 तक बीजिंग में आयोजित की गई थी। यह हर पांच साल में एक बार आयोजित की जाती है। पहली राष्ट्रीय कांग्रेस 1921 में आयोजित की गई थी।

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के संविधान के अनुसार देश में केवल एक राजनीतिक दल है, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी, जो चीन की सत्तारूढ़ पार्टी भी है। कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस की बैठक 25 सदस्यीय राजनीतिक ब्यूरो का चुनाव करती है जो देश पर शासन करने के लिए स्थायी समिति के 7 सदस्यों को चुनती है।

कम्युनिस्ट पार्टी का जो भी महासचिव है, वह चीन का राष्ट्रपति भी होता  है।

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना(चीनी जनवादी गणराज्य)

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना माओ माओत्से तुंग ने 1 नवंबर 1949 को की थी, जब कम्युनिस्ट ताकतों ने चीनी गृह  युद्ध में च्यांग काई-शेक के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी पार्टी, या कुओमिन्तांग (केएमटी) को हराया था।

बाद में चिंग काई-शेक फॉर्मोसा, अब ताइवान भाग गया और चीन गणराज्य का गठन किया।

पीआरसी जिसे मुख्यभूमि चीन भी कहा जाता है , क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा  एशियाई देश है और रूस और कनाडा के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा देश है।

चीन  संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

यह दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक और व्यापारिक देश (निर्यात + आयात) है।

राजधानी: बीजिंग (इसे पहले पेकिंग के नाम से जाना जाता था)

मुद्रा: रॅन्मिन्बी (युआन)

राष्ट्रपति: शी जिनपिंग

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search