DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Jan. 9, 2023

सीजेआई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा 'वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा

Tags: Awards

CJI Chandrachud to be conferred with 'Award for Global Leadership' by Harvard Law School Center

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ को राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी पेशे के लिए उनकी आजीवन सेवा के सम्मान में ‘हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर’ द्वारा "वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार" के लिए चुना गया है।

खबर का अवलोकन 

  • यह पुरस्कार सीजेआई चंद्रचूड़ को 11 जनवरी 2023 को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदान किया गया। 

  • चंद्रचूड़ ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम की डिग्री और ज्यूरिडिकल साइंसेज (एसजेडी) में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त किया है।

  • न्यायमूर्ति चंद्रचूड़, जो अयोध्या भूमि विवाद मामले सहित कई ऐतिहासिक निर्णय देने वाली शीर्ष अदालत की बेंच का भाग रह चुके हैं।

डॉ डी वाई चंद्रचूड़

  • धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को मुंबई में हुआ।

  • उन्होंने सेंट कोलंबस स्कूल से स्कूली शिक्षा ग्रहण की और सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के ही कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी किया और उसके बाद अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम और न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ग्रहण किया। 

डॉ डी वाई चंद्रचूड़ का न्यायिक जीवन

  • न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को जून 1998 में बंबई उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया और वह उसी वर्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किए गए।

  • न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 29 मार्च 2000 से 31 अक्टूबर 2013 तक बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे।

  • इसके पश्चात् इन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 9 नवंबर, 2022 को इन्होंने 50वें सीजेआई के रूप में शपथ ग्रहण किया।



भारत में निर्मित टीवी के लिए नए बीआईएस विनिर्देश

Tags: National National News

New BIS specifications for TVs manufactured in India

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने अपनी तकनीकी समिति के माध्यम से बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर वाले टेलीविजन के लिए एक भारतीय मानक विनिर्देश प्रकाशित किया है। BIS ने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण भारतीय मानक प्रकाशित किए हैं।

पहला मानक 

  • इस भारतीय मानक के अनुसार निर्मित टीवी भवन की छत के ऊपर/किनारे की दीवार पर एक उपयुक्त स्थान पर लगे एलएनबी के साथ एक डिश एंटीना को जोड़कर फ्री-टू-एयर टीवी और रेडियो चैनलों का स्वागत करने में सक्षम होंगे।

  • इससे सरकारी पहलों, योजनाओं, दूरदर्शन की शैक्षिक सामग्री और भारतीय संस्कृति कार्यक्रमों का देश में प्रसार मिलेगा और देश में बड़े पैमाने पर आबादी तक पहुंचने और लाभान्वित करने में सुविधा होगी।

  • वर्तमान में, देश में टेलीविजन (टीवी) के दर्शकों को विभिन्न पेड और फ्री चैनल देखने के लिए सेट-टॉप बॉक्स खरीदने की आवश्यकता होती है।

  • दर्शकों को दूरदर्शन द्वारा प्रसारित फ्री टू एयर चैनलों (गैर-एन्क्रिप्टेड) के लिए भी सेट टॉप बॉक्स का उपयोग करना आवश्यक है।

  • अब दूरदर्शन चरणबद्ध तरीके से एनालॉग प्रसारण को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

  • दूरदर्शन द्वारा डिजिटल सैटलाइट प्रसारण का उपयोग करते हुए फ्री टू एयर चैनलों का प्रसारण जारी रहेगा।

दूसरा मानक

  • दूसरा मानक यूएसबी टाइप सी रिसेप्टेकल्स, प्लग और केबल के लिए भारतीय मानक है।

  • इसमें मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय मानक IEC 62680-1- 3:2022 को अपनाया जा रहा है।

  • यह मानक विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, नोटबुक आदि में उपयोग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, प्लग और केबल के लिए आवश्यकताएं प्रदान करता है।

  • यह मानक देश में बिकने वाले स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए सामान्य चार्जिंग समाधान प्रदान करेगा।

तीसरा मानक

  • तीसरा मानक वीडियो निगरानी प्रणाली के लिए भारतीय मानक है।

  • भारतीय मानक ब्यूरो ने अलार्म और इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा प्रणालियों पर अपनी तकनीकी समिति के माध्यम से सुरक्षा अनुप्रयोगों में उपयोग के लिए वीडियो निगरानी प्रणालियों पर भारतीय मानक (IS 16910) की एक श्रृंखला विकसित की है।

  • IS 16910 श्रृंखला मानक अंतर्राष्ट्रीय मानक IEC 62676 श्रृंखला का अंगीकरण है।

  • वीडियो सर्विलांस सिस्टम (वीएसएस) एक आवश्यक सुरक्षा घटक है जिसका उपयोग लगभग हर जगह किसी भी अवांछित गतिविधि को पकड़ने के लिए किया जाता है।

भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में

  • भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ता मामलों के विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है।

  • मुख्यालय– मानक भवन, पुरानी दिल्ली

  • महानिदेशक– प्रमोद कुमार तिवारी

  • स्थापित– 23 दिसंबर 1986


केरल डिजिटल बैंकिंग सेवा को सक्षम करने वाला पहला राज्य घोषित किया गया

Tags: State News


7 जनवरी 2023 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की कि केरल देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां अब पूरी तरह से बैंकिंग सेक्टर डिजिटल हो गया है।

खबर का अवलोकन 

  • केरल के सभी जिलों में कम से कम एक बचत और चालू खाते को डिजिटाइज करने वाला देश का पहला राज्य है। 

  • इस सन्दर्भ में उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में केरल के त्रिशूर में पूर्ण डिजिटल बैंकिंग लागू करने वाला पहला जिला बन गया था। इसके पश्चात राज्य के कोट्टायम जिला ने भी पूर्ण डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था लागू की। 

  • इन सभी से प्रोत्साहित होकर रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के नेतृत्व में संपूर्ण बैंकिंग डिजिटाइजेशन का काम आगे बढ़ाया गया और इसे सफलतापूर्वक सम्पूर्ण राज्य में लागू किया गया है।

  • केरल द्वारा प्राप्त की गई इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के निवासियों को बधाई देते हुए कहा की यह स्थानीय स्वशासन संस्थानों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास और बैंकिंग क्षेत्र में तकनीकी विकास के माध्यम से सामाजिक हस्तक्षेप के कारण संभव हो पाई है।

  • राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क’ परियोजना, जो लगभग पूर्ण हो चुकी है डिजिटल डिवाइड को कम करेगी। इससे राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को एक समान नेटवर्क प्राप्त हो  पाएगा।

केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (K-FON) परियोजना

  • K-FON राज्य में सभी के लिए इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करेगा और 17,155 किमी लंबा ऑप्टिक फाइबर केबल नेटवर्क बिछाया गया है। इसके पूर्ण हो जाने के बाद, राज्य में सभी के लिए किफायती दरों पर या मुफ्त में इंटरनेट उपलब्ध होगा।

  • इस सन्दर्भ में उल्लेखनीय है कि डिजिटल क्षेत्र में उन्नति के लिए केरल को हाल ही में तीनडिजिटल इंडिया’ पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।


चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर को बिहार का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया

Tags: State News

Election Commission appoints Maithili Thakur as Bihar's state icon

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार की लोक गायिका ‘मैथिली ठाकुर’ को राज्य का नया ‘स्टेट आइकन’ बनाया है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मैथिली ठाकुर को आइकन बनाने का प्रस्ताव ‘राज्य निर्वाचन कार्यालय’ ने दिया था।

खबर का अवलोकन 

  • मैथिली ठाकुर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगी। 

  • इससे पूर्व वर्ष 2019 में मैथिली और उनके दो भाइयों को चुनाव आयोग द्वारा मधुबनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।

  • मैथिली के साथ उनके दो छोटे भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर तबला बजाकर और गायन में उनका साथ देते हैं। 

मैथिली ठाकुर 

  • मूलरुप से बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखने वाली मैथिली बचपन से ही लोक गीत गाती हैं।

  • इन्हें बिहार के लोक गायकी में योगदान के लिए ‘संगीत नाटक अकादमी’ का ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ 2021 से सम्मानित किया गया। 

  • मैथिली ठाकुर ने सारेगामा, राइजिंग स्टार सहित कई रियलिटी शो में भी भाग लिया है। 2017 में राइजिंग स्टार में भाग लेने के बाद मैथिली घर-घर में लोकप्रिय हो गई। मैथिली इस शो की पहली फाइनलिस्ट थी। 


स्कॉटलैंड में बनाया जाएगा ब्रिटिश भारतीय सेना का नया स्मारक

Tags: International News

New British Indian Army Memorial to be built in Scotland

दो विश्व युद्धों के दौरान अंग्रेजों के साथ लड़ने वाले लाखों भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद में एक नया ब्रिटिश भारतीय सेना स्मारक, स्कॉटिश शहर ग्लासगो में बनाए जाने की मंजूरी दी गई है।

खबर का अवलोकन 

  • स्कॉटलैंड, ग्लासगो की स्थानीय काउंसिल ने मेमोरियल बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। ग्लासो सिटी काउंसिल अब मेमोरियल बनाने की अंतिम तैयारी कर रहा है।

  • यह वॉर मेमोरियल केलविनग्रोव नाम की एक आर्ट गैलरी और म्युजियम के पास बनेगा।

  • मेमोरियल को बनाने वाली संस्था कलरफुल हेरिटेज के अनुसार इस मेमोरियल के जरिए भारत की विविधता को भी दर्शाया जा सकेगा। इसलिए इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मों के सभी सैनिकों के योगदान की जानकारी दी जाएगी।

  • मेमोरियल में उन सिख और मुस्लिम सैनिकों का योगदान विशेष रूप से दिखाया जाएगा जो दूसरे विश्वयुद्ध में भाग लिये थे। 


भारत ने अर्जेंटीना में दो लिथियम और एक तांबे की खान की पहचान की

Tags: National News

India identifies two lithium and one copper mine in Argentina

हाल ही में भारत ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में दो लिथियम की खानें और एक तांबे की खान की खोज किया है। 

खबर का अवलोकन

  • केंद्र ने लैटिन अमेरिकी राष्ट्र में "संभावित लिथियम डिपोजिट का आकलन करने" के लिए पिछले साल नवंबर में तीन भूवैज्ञानिकों की एक टीम भेजी थी।

  • टीम में मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MECL), KABIL (खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड) और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के एक-एक भूविज्ञानी शामिल थे।

  • KABIL, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (नाल्को), हिंदुस्तान कॉपर (एचसीएल) और एमईसीएल की भागीदारी के माध्यम से स्थापित एक संयुक्त उद्यम है, जिसका उद्देश्य घरेलू बाजार में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

  • भारत द्वारा अन्य देशों में खनिज पदार्थों की खोज के लिए ‘खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड’ का निर्माण अगस्त 2019 में किया; जिसने हाल ही में अर्जेंटीना की एक फर्म के साथ लीथियम जैसे खनिजों की खोज के लिए एक समझौता किया।

  • लीथियम का उपयोग रीचार्जेबल बैटरियों में किया जाता है। ये बैटरियां इलेक्ट्रिक व्हीकल, लैपटॉप और मोबाइल फोन आदि को पावर देने हेतु उपयोग किया जाता है।

खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड 

  • इसे तीन सरकारी कंपनियों NALCO, हिंदुस्तान कॉपर और मिनरल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड ने मिलकर बनाया है, जिसके जरिए लीथियम और कोबाल्ट जैसे खनिजों को विदेशों से खरीदा जा सके।

विश्व में लिथियम का उत्पादन एवं भण्डारण

  • वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया वैश्विक स्तर पर शीर्ष लिथियम उत्पादक देश है। जबकि अर्जेंटीना विश्व का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

  • अर्जेंटीना, चिली और बोलिबिया के साथ मिलकर ‘लिथियम त्रिकोण’ का निर्माण करता है।

  • विश्व में लिथियम त्रिकोण के आलावा अमेरिका और चीन भी इसका एक बड़ा उत्पादक देश है। 

  • वर्तमान में भारत इन खनिजों के लिए आयात पर निर्भर है। 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -