DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Nov. 19, 2022

मोनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Tags: place in news Sports Person in news

Manika Batra first Indian women to win a medal at the Asian Cup Table Tennis

मनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 19 नवंबर 2022 को थाईलैंड के बैंकॉक में महिला एकल कांस्य पदक मैच में दुनिया की नंबर 6 जापान की हिना हयाता को हराया।

वह एशिया कप टेबल टेनिस में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले चेतन बबूर ने 1997 में रजत और 2000 में कांस्य पदक जीता था।

अन्य भारतीय खिलाड़ी साथियान ज्ञानशेखरन भारत के शीर्ष क्रम के पुरुष एकल खिलाड़ी और भारत के राष्ट्रीय चैंपियन शरत कमल  पुरुष एकल के शुरुआती दौर में बाहर हो गए।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता (17-19 नवंबर) का आयोजन इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन और एशियन टेबल टेनिस यूनियन द्वारा बैंकॉक, थाईलैंड के हुआमार्क इंडोर स्टेडियम में किया गया था।

एशिया कप टेबल टेनिस एक वार्षिक टूर्नामेंट है जो 1983 से आयोजित किया जा रहा है। 2020 और 2021 संस्करण कोविड-19 के कारण आयोजित नहीं किए गए थे।


राष्ट्रपति ने अरुण गोयल को भारत के चुनाव आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया

Tags: Person in news

President appoints Arun Goel

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 नवंबर को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनाव आयोग  में शामिल होंगे।

चुनाव आयोग के सदस्यों का कार्यकाल

  • चुनाव आयोग के सदस्य छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक पद धारण करते हैं। 

भारत  का चुनाव आयोग

  • भारत के चुनाव आयोग का गठन भारत सरकार द्वारा 25 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत किया गया था। 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
  • भारत का चुनाव आयोग भारत में संघ और राज्य चुनाव प्रक्रियाओं को प्रशासित करने के लिए जिम्मेदार एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है। यह निकाय भारत में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं,विधान परिषद और देश में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के कार्यालयों के चुनावों का संचालन करता है।

भारत के चुनाव आयोग के सदस्यों की संख्या

  • भारत का चुनाव आयोग एकल सदस्य या बहु सदस्यीय हो सकता है।
  • अनुच्छेद 324 राष्ट्रपति को अपनी इच्छा के अनुसार चुनाव आयोग में सदस्यों को नियुक्त करने की शक्ति देता है।
  • प्रारंभ में चुनाव आयोग मुख्य चुनाव आयुक्त पद के साथ एक एकल सदस्य निकाय था, लेकिन 16 अक्टूबर 1989 को राष्ट्रपति ने निकाय में दो नए सदस्यों की नियुक्ति की, जिससे यह पहली बार एक बहु-सदस्यीय निकाय बन गया।
  • हालांकि राष्ट्रपति ने 1 जनवरी 1990 को इसे  फिर से एक सदस्यीय निकाय बनाने के लिए एक आदेश जारी किया।
  • 1 अक्टूबर 1993 को इसे फिर से एक बहु-सदस्यीय निकाय बनाया गया क्योंकि राष्ट्रपति ने 2 नए सदस्यों की नियुक्ति की। तब से भारत का चुनाव आयोग तीन सदस्यीय आयोग रहा है।

याद रखने वाली अन्य बातें

  • भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।
  • भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस.रमा देवी थीं। वह भारत की 9वीं मुख्य चुनाव आयुक्त थीं और उन्हें 1990 में नियुक्त किया गया था।
  • भारत के वर्तमान और 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं।


फरवरी 2023 में होने वाली भारत की पहली फॉर्मूला ई ग्रैंड प्रिक्स से पहले हैदराबाद ने स्ट्रीट सर्किट कार रेसिंग की मेजबानी की

Tags: place in news Sports

Hyderabad host Street Circuit Car Racing

हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) और इंडियन रेसिंग लीग (आईआरएल) संयुक्त रूप से 19 और 20 नवंबर 2022 को हैदराबाद में भारत की पहली स्ट्रीट सर्किट कार रेसिंग का आयोजन कर रहे हैं।

कम से कम 22 इलेक्ट्रिक रेसिंग कारें ट्रायल रन में भाग ले रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ट्रैक आगामी फॉर्मूला ई रेस के लिए तैयार है और एफएओ विनिर्देश के अनुसार सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है।

एचएमडीए और आईआरएल 10 और 11 फरवरी 2023 को हैदराबाद में आयोजित होने वाली भारत में पहली फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस आयोजित करेंगे

फॉर्मूला ई रेस एक सिंगल-सीटर मोटर रेसिंग चैंपियनशिप है जहां ड्राइवर अप्रिलिया इंजन का उपयोग करके इटालियन कंस्ट्रक्टर वुल्फ रेसिंग द्वारा निर्मित सिंगल-सीटर कारों में प्रतिस्पर्धा करते हैं।


भारतीय वायु सेना का एयर फेस्ट 2022 का आयोजन वायुसेना नगर, नागपुर में किया गया

Tags: place in news Defence

IAF Air Fest 2022

भारतीय वायु सेना के वार्षिक शो, एयर फेस्ट 2022 की शुरुआत वायु सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों के आश्चर्यजनक और लुभावने प्रदर्शनों के साथ 19 नवंबर 2022 को वायु सेना नगर ,नागपुर में अनुरक्षण कमान मुख्यालय में शुरू हुई।

एयर फेस्ट का आयोजन 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में किया जा रहा है। एयर फेस्ट का उद्देश्य भारतीय वायु सेना के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करना और नागपुर के युवाओं को एक रोमांचक करियर के लिए भारतीय वायु सेना को चुनने के लिए प्रेरित करना है।

भारतीय वायु सेना और इसकी कमान संरचना

इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

भारत का राष्ट्रपति वायु सेना का सर्वोच्च कमांडर होता है।

हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वायु सेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी

भारतीय वायु सेना की कमान संरचना

क्रमांक

कमान

मुख्यालय

1

पश्चिमी वायु कमान

दिल्ली

2

दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान

गांधीनगर

3

मध्य वायु कमान

प्रयागराज

4

पूर्वी वायु कमान

शिलांग

5

दक्षिणी वायु कमान

तिरुवनन्तपुरम  

6

प्रशिक्षण कमान

बेंगलुरु

7

अनुरक्षण कमान

नागपुर


उपराष्ट्रपति धनखड़ कतर में फीफा पुरुष विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे

Tags: place in news Sports Person in news

FIFA men's world cup 2022 opening ceremony

विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 नवंबर 2022 को कतर में 22वें पुरुष फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर 20-21 नवंबर को कतर का दौरा करेंगे।

अल खोर में 60,000 क्षमता वाला अल बेत स्टेडियम मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच पहले मैच से ठीक पहले 20 नवंबर 2022 को उद्घाटन समारोह की मेजबानी करेगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा, उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

भारत कतर संबंध

  • भारत और कतर के बीच व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बहुआयामी साझेदारी के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
  • पिछले वित्त वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर को पार कर गया।
  • कतर भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भागीदार की भूमिका निभाता है और भारत कतर की खाद्य सुरक्षा में भाग लेता है।
  • अगले साल दोनों देश पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल मनाएंगे
  • कतर में 840,000 से अधिक भारतीयों के साथ लोगों से लोगों के बीच संबंध द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण तत्व है।

फीफा पुरुष विश्व कप 2022

  • 22वां फीफा पुरुष विश्व कप 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है जब कोई अरब देश टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
  • यह 2002 के विश्व कप के बाद एशिया में आयोजित होने वाला दूसरा विश्व कप है जिसकी मेजबानी जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त रूप से की थी।
  • वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
  • लाईब (La'eeb) विश्व कप का आधिकारिक शुभंकर है। यह कीफियेह से प्रेरित है, जो अरब पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला एक पारंपरिक हेडड्रेस है
  • वर्ल्ड कप के दौरान इस्तेमाल होने वाली फुटबॉल का नाम अल रिहला है। अल रिहला का अर्थ अरबी में "यात्रा" है।
  • इसे जर्मन मल्टीनेशनल कंपनी एडिडास ने बनाया है।
  • यह लगातार 14वीं बार है जब एडिडास द्वारा बनाई गई गेंद का उपयोग फीफा विश्व कप में किया जाएगा।
  • अल-रिहला पहली फीफा विश्व कप गेंद है जिसे विशेष रूप से पानी आधारित स्याही और गोंद के साथ बनाया गया है।

फीफा विश्व कप

  • यह फीफा द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय पुरुष सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप है और इसे हर चार वर्ष में आयोजित किया जाता है। 1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण कोई विश्व कप नहीं हुआ था।
  • पहला विश्व कप 1930 में आयोजित किया गया था और 21 वां विश्व कप रूस में आयोजित किया गया था।
  • 2026 पुरुषों का विश्व कप संयुक्त रूप से कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको द्वारा आयोजित किया जाएगा
  • विश्व कप का वर्तमान चैंपियन फ्रांस है।
  • ब्राज़ील दुनिया की सबसे सफल टीम है जिसने इसे 5 बार जीता है। इटली और जर्मनी ने इसे 4-4 बार जीता है।
  • फीफा का मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड

फीफा (FIFA) : फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन


सरकार ने स्टील पर निर्यात शुल्क वापस लिया

Tags: Economy/Finance National News

Government withdraws export duty on steel

सरकार ने 19 नवंबर, 2022 से स्टील पर निर्यात शुल्क वापस ले लिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • वित्त मंत्रालय के अधिसूचना के अनुसार लौह अयस्क और विभिन्न स्टील प्रोडक्ट्स पर निर्यात शुल्क को जीरो कर दिया गया है अर्थात अब स्टील प्रोडक्ट्स के निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। 

  • केंद्र सरकार ने 22 मई, 2022 से पहले की यथास्थिति बहाल कर दी है।

  • इसके अलावा कम लोहे वाले लौह अयस्क लम्प्स और फाइन्स (जिनमें लौह 58 फीसदी से कम है) पर भी निर्यात शुल्क शून्य किया गया है।

  • 19 नवंबर, 2022 से निम्न नियम प्रभावी होंगे -

  • लौह अयस्क लम्प्स और फाइन्स (58 प्रतिशत लौह मात्रा) के निर्यात पर शून्य निर्यात शुल्क शून्य होगा।

  • लौह अयस्क लम्प्स और फाइन्स (58 प्रतिशत लौह मात्रा) के निर्यात पर 30 प्रतिशत कम निर्यात शुल्क लगेगा।

  • लौह अयस्क पेलेट्स के निर्यात पर निर्यात शुल्क शून्य होगा।

  • एचएस 7201, 7208, 7209, 7210, 7213, 7214, 7219, 7222 और 7227 के तहत वर्गीकृत पिग आयरन और स्टील उत्पादों के निर्यात पर निर्यात शुल्क शून्य होगा।

  • एन्थ्रेसाइट/पीसीआई और कोकिंग कोल तथा फेरोनिकेल पर 2.5 प्रतिशत का आयात शुल्क लगेगा।

  • कोक और सेमी कोक पर 5 प्रतिशत आयात शुल्क लगेगा।

निर्यात शुल्क क्या है?

  • निर्यात शुल्क एक प्रकार का अप्रत्यक्ष कर है जो भारत में आयातित वस्तुओं के साथ-साथ भारत से निर्यात होने वाले वस्तुओं पर लगाया जाता है।

  • निर्यात का अर्थ है भारत से माल को दूसरे देशों में ले जाना।


21 वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स(डब्ल्यूसीओए) मुंबई में शुरू

Tags: place in news Economy/Finance Summits

21st World Congress of Accountants

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) 18-21 नवंबर, 2022 को हाइब्रिड मोड में जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई, में 21 वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स(डब्ल्यूसीओए) 2022 की मेजबानी कर रहा है। डब्ल्यूसीओए 2022 को कांग्रेस के इतिहास में पहली बार हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है।

21 वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स(डब्ल्यूसीओए) 2022 का विषय है: बिल्डिंग ट्रस्ट एनेबलिंग सस्टेनेबिलिटी ”।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 18 नवंबर 2022 को कांग्रेस को संबोधित किया और चार्टर्ड अकाउंटेंट को "नई आर्थिक व्यवस्था के संत" के रूप में वर्णित किया। वे आर्थिक दुनिया के इंजन और वास्तुकार हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई)

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एक्ट, 1949 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।

  • इसकी स्थापना 1 जुलाई 1949 को हुई थी।
  • आईसीएआई, विश्व में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के क्षेत्र में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट्स (एआईसीपीए) के बाद दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर निकाय है।
  • यह भारत में चार्टर्ड एकाउंटेंसी पेशे का नियामक है।
  • यह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।

मुख्यालय: नई दिल्ली

अध्यक्ष : डॉ. देबाशीष मित्रा

परीक्षा के लिए फुल् फॉर्म

आईसीएआई ( ICAI ) : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया

बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को भंग किया

Tags: Sports Sports News

BCCI dissolves 4-member

एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 19 नवंबर, 2022 को चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति को भंग कर दिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के अलावा, चयन समिति के अन्य सदस्य सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और देवाशीष मोहंती थे।

  • बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष टीम के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की स्थापना 4 दिसंबर, 1928 को दिल्ली के रोशनारा क्लब में खिलाड़ियों के एक समूह द्वारा क्रिकेट में ब्रिटिश एकाधिकार को समाप्त करने के लिए की गई थी।

  • BCCI के पहले सदस्य के रूप में 6 क्षेत्रीय निकाय थे, वर्तमान में इसके 30 पूर्णकालिक सदस्य हैं।

  • इसका मुख्य कार्यालय मुंबई, महाराष्ट्र के वानखेड़े स्टेडियम में स्थित है।

  • यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से जुड़ा है और दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है।

  • यह भारत के अंदर और बाहर सभी टूर्नामेंटों को नियंत्रित करता है।

  • इसके पास अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों, अंपायरों और अधिकारियों का चयन करने का अधिकार है।

  • बीसीसीआई अध्यक्ष - रोजर बिन्नी

  • बीसीसीआई सचिव - जय शाह


निर्मला सीतारमण ने एआईआईबी से भारत में अक्षय ऊर्जा में अपना निवेश बढ़ाने का आग्रह किया

Tags: Economy/Finance Person in news

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के अध्यक्ष जिन लिक्यून के साथ एक बैठक में एआईआईबी से अक्षय ऊर्जा और स्मार्ट प्रौद्योगिकियों में निवेश बढ़ाने और भारत में एक क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने के लिए कहा।

एआईआईबी के अध्यक्ष जिन लिक्यून इस समय भारत के दौरे पर हैं।

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी)

  • यह एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसे 2016 में 57 देशों के संस्थापक सदस्यों द्वारा स्थापित किया गया था। भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य है।
  • 2020 में बैंक के 103 सदस्य देश हैं जो वैश्विक जनसंख्या के लगभग 79 प्रतिशत और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 65 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान बैंक के सदस्य नहीं हैं|

बैंक के शेयरधारक

  • बैंक की अधिकृत पूंजी 100 अरब डॉलर है।
  • चीन 29.9% शेयरों के साथ बैंक का बहुसंख्यक शेयरधारक है और भारत 7.74% हिस्सेदारी के साथ बैंक का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है।

संचालन का क्षेत्र

  • इसके संचालन का क्षेत्र एशिया में है और यह कल के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए ऋण प्रदान करता है।
  • यह सरकारी और निजी दोनों कंपनियों को ऋण प्रदान करता है।
  • एआईआईबी ने भारत को सबसे ज्यादा कर्ज दिया है।
  • यह अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना पहला विदेशी कार्यालय स्थापित करेगा।
  • भारत के उर्जित पटेल एआईआईबी के पांच उपाध्यक्षों में से एक हैं।

बैंक के वर्तमान अध्यक्ष: चीन के जिन लिक्यून

मुख्यालय: बीजिंग, चीन


भारत ने 'फॉर ए सिक्योर एससीओ' की थीम के साथ एससीओ 2023 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की

Tags: International News

India launches official website of SCO 2023

विदेश मंत्रालय ने एक सुरक्षित एससीओ (SECURE SCO)  की थीम के साथ शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है। वेबसाइट अगले वर्ष भारत की अध्यक्षता में किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा ।

सितंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ के 22वें राज्य प्रमुख शिखर बैठक 2022 के दौरान, भारत ने औपचारिक रूप से एससीओ की अध्यक्षता प्राप्त की थी। भारत सितंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए समूह की अध्यक्षता करेगा।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में एस इ सी यू आर इ(SECURE) की अवधारणा पेश की थी। एस इ सी यू आर इ(SECURE) की अवधारणा की व्याख्या करते हुए, प्रधान मंत्री ने नागरिकों के लिए सुरक्षा के लिए एस('S)', आर्थिक विकास के लिए इ(E)', ' क्षेत्र में कनेक्टिविटी के लिए सी (C) एकता के लिए यू(U) , संप्रभुता और अखंडता के संबंध में 'आर'(R) और ' पर्यावरण संरक्षण के लिए 'ई(E) का उपयोग किया था।

शंघाई सहयोग संगठन रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान के 8 देशों का एक क्षेत्रीय समूह है।


राष्ट्रीय एकीकरण दिवस

Tags: Important Days

National Integration Day

भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 19 नवंबर को राष्ट्रीय एकीकरण दिवस मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच एकता, शांति, प्रेम और भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।

  • राष्ट्रीय एकीकरण दिवस को “कौमी एकता दिवस” के रूप में भी जाना जाता है। आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में यह दिन मनाया जाता है।

  • यह दिवस जाति, रंग, भाषा, धर्म और सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना भारत के नागरिकों के बीच एकता और अखंडता को बनाए रखने के संदेश का समर्थन करता है।

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2022 इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती है।

  • राष्ट्रीय एकीकरण का तात्पर्य एक ऐसी स्थिति से है जिसमें लोग सभी भेदभाव को त्यागकर सम्पूर्ण रूप में अपने को एक सूत्र में बाँध लेते हैं। 

इंदिरा गांधी के बारे में

  • इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू के घर हुआ था।

  • 1942 में, उन्होंने फिरोज गांधी से शादी की, जो एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और पत्रकार थे।

  • 1955 में, वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की सदस्य बनीं और 1959 में CWC की अध्यक्ष चुनी गईं।

  • सूचना मंत्री के रूप में, इंदिरा गांधी लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में शामिल हुईं।

  • 1966 में रूस के ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री की आकस्मिक मृत्यु के बाद वह भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री बनीं।

  • वह एक महान राजनीतिज्ञ थीं और उन्होंने भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे और परंपरा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

  • 1971 में इंदिरा गांधी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एमडी और सीईओ का अधिकतम कार्यकाल 10 साल तक बढ़ाया

Tags: Economy/Finance

भारत सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ((पीएसबी)) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अधिकतम कार्यकाल पांच साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया है। हालांकि 60 साल की सेवानिवृत्ति की उम्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पहले के नियमों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बैंक के एमडी या कार्यकारी निदेशक अधिकतम 5 वर्ष या 60 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए पात्र थे।

सरकार द्वारा इन परिवर्तनों को राष्ट्रीयकृत बैंकों (प्रबंधन और विविध प्रावधान) संशोधन योजना, 2022 के माध्यम से अधिसूचित किया गया है।

इस कदम से सरकार को उन प्रतिभाओं को बनाए रखने में मदद मिलेगी, जो सरकारी बैंकों में अपेक्षाकृत तेजी से आगे बढ़ती हैं। यह पीएसबी को अपेक्षाकृत युवा नेतृत्व वाली टीम बनाने में भी सक्षम करेगा जो लंबी अवधि के विजन को साकार करने के लिए बेहतर स्थिति में होगी।

हालांकि, केंद्र सरकार प्रबंध निदेशक सहित पूर्णकालिक निदेशक के कार्यकाल को समाप्त करने का अधिकार उनके कार्यकाल की समाप्ति से पहले किसी भी समय, उन्हें कम से कम तीन महीने की लिखित सूचना देकर, या तीन महीने के नोटिस के एवज में वेतन और भत्ते के साथ  समाप्त करने का अधिकार रखती है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

भारत सरकार के स्वामित्व वाले बैंकों को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कहा जाता है वर्तमान में भारत में 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

मुख्यालय

भारतीय स्टेट बैंक

मुंबई

बैंक ऑफ इंडिया

मुंबई

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

मुंबई

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

मुंबई

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

मुंबई

इंडियन बैंक

चेन्नई

इंडियन ओवरसीज बैंक

चेन्नई

पंजाब एंड सिंध बैंक

नई दिल्ली

पंजाब नेशनल बैंक

नई दिल्ली

बैंक ऑफ बड़ौदा

वडोदरा

केनरा बैंक

बेंगलुरु

यूको बैंक

कोलकाता


विश्व शौचालय दिवस

Tags: Important Days

प्रति वर्ष 19 नवंबर को ‘विश्व शौचालय दिवस’ मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में विश्व भर में लगभग 360 करोड़ लोग शौचालय से वंचित हैं।

  • भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार, गांवों में 67 प्रतिशत और शहरों में 13 प्रतिशत परिवार खुले में शौच करते हैं।

  • रिसर्च इंस्‍टीटयूट ऑफ कंपैशनेट इकोनॉमिक्‍स के मुताबिक, देश के 40 प्रतिशत घरों में शौचालय होने के बावजूद प्रत्‍येक घर से एक सदस्‍य नियमित रूप से खुले में शौच के लिए जाता है।

  • लोगों की इसी सोच को बदलने और स्‍वच्‍छता को ध्‍यान में रखते हुए हर वर्ष 19 नवंबर को ‘विश्व शौचालय दिवस’ मनाया जाता है।

  • भारत सरकार स्वच्छता के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने स्वच्छ भारत मिशन के एक भाग के रूप में भी इस दिन को मनाती है।

  • स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जल शक्ति मंत्रालय का पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS) विश्व शौचालय दिवस को चिह्नित करने के लिए ग्रामीण भारत में 'स्वच्छता रन' का आयोजन कर रहा है।

2022 की थीम

  • 2022 की थीम 'मेकिंग द इनविजिबल विजिबल' है।

  • यह विषय इस बात की पड़ताल करता है कि कैसे अपर्याप्त स्वच्छता प्रणालियाँ मानव अपशिष्ट को नदियों, झीलों और मिट्टी में फैलाती हैं और भूमिगत जल संसाधनों को प्रदूषित करती हैं।

  • यह थीम भूजल स्वच्छता पर केंद्रित है।

इस दिवस की पृष्ठभूमि

  • यह सिंगापुर के जैक सिम द्वारा शुरू की गई एक पहल थी, जिन्होंने वर्ष 2001 में विश्व शौचालय संगठन नामक एक गैर सरकारी संगठन की स्थापना की थी।

  • संयुक्त राष्ट्र ने भी 2010 में जल और स्वच्छता के अधिकार को मौलिक मानव अधिकार के रूप में मान्यता दी थी।

  • 24 जुलाई 2013 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने अपने 67वें सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के रूप में नामित किया।

  • यूएनजीए के 'स्वच्छता सबके लिए' शीर्षक वाले संकल्प ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता तक पहुंच बढ़ाने को प्रोत्साहित किया, विशेष रूप से समाज के गरीब वर्गों के लोगों के लिए।

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

Tags: Important Days

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 19 नवंबर को समाज के सभी पुरुषों और जीवन के सभी पहलुओं में उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस दिवस का उद्देश्य सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल को याद करना और जीवन के सभी पहलुओं में उनके योगदान का सम्मान करना है।

  • इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की थीम "हेल्पिंग मेन्स एंड बॉयज" ("पुरुषों और लड़कों की मदद करना।") है।

  • इस थीम का उद्देश्य विश्व स्तर पर पुरुषों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए कार्य करना है।

  • यह दिवस पुरुषों को जीवन में लड़कों को एक पुरुष होने के मूल्यों, चरित्र और जिम्मेदारियों को सिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

  • इस दिवस के अवसर पर अपने जीवन में पुरुषों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करें और उनके लिए 'खुशी, सफलता और समृद्धि' की कामना करें।

इस दिवस की पृष्ठभूमि

  • अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पहली बार 1999 में अपने पिता की जयंती मनाने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो में वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर डॉ जेरोम टीलकसिंह द्वारा मनाया गया था।

  • उन्होंने सभी को पुरुषों और लड़कों से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए इस दिन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • हालाँकि, अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का उद्घाटन 1992 में थॉमस ओस्टर द्वारा किया गया था।

  • इस दिवस को 1999 में त्रिनिदाद और टोबैगो में वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय में इतिहास के व्याख्याता डॉ जेरोम टीलकसिंह द्वारा पुनर्जीवित किया गया था।

  • डॉ टीलकसिंह ने अपने पिता के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मानाने का प्रस्ताव किया।

  • 19 नवंबर 2007 को औपचारिक रूप से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया।

भारत ने दक्षिण कोरिया में 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 28 में से 25 स्वर्ण जीते

Tags: Sports Sports News

15th Asian Airgun Championships in South Korea

निशानेबाजी में, दबदबा रखते हुए भारत ने दक्षिण कोरिया (डेगू) में 15 वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 25 स्वर्ण पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया, जिसमें 18 नवंबर, 2022 को अंतिम दिन दो स्वर्ण पदक की जीत शामिल है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • मनु भाकर और सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम जूनियर स्पर्धा जीती जबकि रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू ने सीनियर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

  • भारत ने आठ दिनों में 28 में से 25 स्पर्धाओं में जीत दर्ज की।

  • सांगवान और सिद्धू ने एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कजाखस्तान के वालेरी रखिमजान और इरिना युनुस्मेतोवा को 17-3 से पराजित किया।

  • उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 579 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था जबकि कजाकिस्तान 577 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर था।

  • शिवा नरवाल और युविका तोमर की दूसरी भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग में 573 के स्कोर से चौथा स्थान हासिल किया पर उन्हें कोरियाई जोड़ी से 6-16 से हारकर कांस्य पदक से चूकना पड़ा।

  • इस स्पर्धा में सागर डांगी और ईशा सिंह की भारत की दूसरी जोड़ी ने भी दो में से एक कांस्य पदक के मैच में जगह बनायी लेकिन वे भी कोरिया के ली सेयुंगजुन और यांग जिन से 14-16 से हार गयी।

  • जूनियर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मनु और सम्राट की जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में 578 का स्कोर बनाया जिससे वे उज्बेकिस्तान के निगिना सैडकुलोवा और मुखाम्माद कामालोव (579) के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

  • फाइनल में भारतीय जोड़ी ने 17-3 से जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया।

एयर पिस्टल के परिणाम

  • मिश्रित टीम: 1. भारत-2 (रिदम सांगवान, विजयवीर सिद्धू) 17 (579); 2. कजाकिस्तान (इरीना यूनुस्मेतोवा, वालेरी राखीमज़ान) 3 (577); 3. कोरिया 16 (573), 4. भारत (शिव नरवाल, युविका तोमर) 6 (573); 3. कोरिया-2 16 (572), 4. जापान 10 (575)।

  • जूनियर मिश्रित टीम: 1. भारत (मनु भाकर, सम्राट राणा) 17 (578); 2. उज्बेकिस्तान (निगिना सैदकुलोवा, मुखम्मद कमलोव) 3 (579); 3. कोरिया (यांग जिन, ली सेउंगजुन) 16 (566), 4. भारत-2 (सागर डांगी, ईशा सिंह) 14 (576); 3. कोरिया-2 17 (574), 4. उज्बेकिस्तान-2 5 (566)।


शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 प्रदान किया

Tags: Awards National News

National Swachh Vidyalaya Puraskar 2021-22

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने 19 नवंबर, 2022 को आकाशवाणी भवन, दिल्ली में राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 प्रदान किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • कुल 39 स्कूलों को यह पुरस्कार दिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय श्रेणी में पांच और समग्र श्रेणी में 34 स्कूल शामिल हैं।

  • राष्ट्रीय वर्ग के विजेताओं को 60,000 रुपए और अन्य वर्ग को 20,000 रुपए दिए गए।

  • राष्ट्रीय आयोग समिति ने इन स्कूलों को पुरस्कारों के लिए चुना है।

  • स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की स्थापना शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूलों में पानी, स्वास्थ्य रक्षा और स्वच्छता में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए की गई है।

  • पुरस्कार ग्रामीण और शहरी सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों को प्रदान किए गए।

  • स्कूलों के प्रदर्शन को मापने के लिए पीने के पानी, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, संचालन और रखरखाव, क्षमता निर्माण और कोविड-19 (तैयारी और प्रतिक्रिया) मापदंडों का उपयोग किया गया है।

  • 2014 में, स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय (SBSV) पहल की शुरुआत यह सुनिश्चित करने के लिए की गई थी कि भारत के सभी स्कूलों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग कार्यात्मक शौचालयों की सुविधा हो।

राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के बारे में

  • यह शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूलों में स्वच्छता और स्वच्छता प्रथाओं में उत्कृष्टता को पहचानने, प्रेरित करने और मनाने के लिए स्थापित किया गया है।

  • पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य उन स्कूलों को सम्मानित करना है जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय अभियान की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं।

  • यह पुरस्कार वॉश अवसंरचना, स्वच्छ प्रथाओं और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के IT-सक्षम मूल्यांकन पर आधारित है।


आदिवासी बच्चों में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए सरकार 100 अकादमियां स्थापित करेगी: अर्जुन मुंडा

Tags: Sports

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार ने आदिवासी बच्चों के बीच प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए देश में 100 तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने का फैसला किया है।

19 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में जनजातीय गौरव पुरस्कार देने के लिए आयोजित एक समारोह में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार पैदा करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

कुछ प्रसिद्ध आदिवासी तीरंदाज जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है, वे हैं दीपिका कुमारीलिंबा राम


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -