फरवरी 2023 में नाडी, फिजी में 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित होगा

Tags: place in news Summits

12th World Hindi Conference

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 27 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में घोषणा की कि 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन 15-17 फरवरी 2023 तक नाडी,फिजी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन विदेश मंत्रालय ,भारत सरकार और फिजी सरकार द्वारा  किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उपयोग हिंदी को वैश्विक भाषा के रूप में बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

फ़िजी एक मेज़बान देश

यह पहली बार है कि फिजी सम्मेलन की मेजबानी करेगा। अंग्रेजी, फिजी और हिंदी ,फिजी की तीन आधिकारिक भाषाएं हैं।

फ़िजी की आबादी का लगभग 30% भारतीय मूल का है और उनमें से अधिकांश हिंदी बोलते हैं।

हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र की भाषा बनाने का प्रयास

इसी कार्यक्रम में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास जारी हैं और उस दिशा में प्रगति हुई है लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा हिंदी का उपयोग किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सचिवालय सोशल मीडिया और न्यूजलेटर में हिंदी भाषा का प्रयोग कर रहा है।

हालाँकि हिंदी संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं हैं: अंग्रेजी, रूसी, स्पेनिश, चीनी, अरबी और फ्रेंच

विश्व हिंदी सम्मेलन

हिंदी को वैश्विक भाषा के रूप में लोकप्रिय बनाने के लिए पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 1975 में नागपुर में आयोजित किया गया था। इंदिरा गांधी उस समय  भारत की प्रधान मंत्री थीं।

S.NO 

Year 

Place 

Country

1

10-12 जनवरी  1975

नागपुर

भारत

2

28-30 अगस्त 1976

पोर्ट लुइस

मॉरीशस

3

24-28  अक्टूबर 1983

नई दिल्ली

भारत

4

2-4 दिसंबर 1993

पोर्ट लुइस

मॉरीशस

5

4-8 अप्रैल 1996

पोर्ट ऑफ स्पेन

त्रिनिदाद और टोबैगो

6

14-18 सितंबर 1999

लंडन

यूनाइटेड किंगडम

7

5-9 जून  2003

पारामरिबो

सूरीनाम

8

13-15 जुलाई  2007

न्यूयॉर्क सिटी

संयुक्त राज्य अमेरिका

9

22-24 सितंबर 2012

जोहानसबर्ग

दक्षिण अफ्रीका

10

10-12 सितंबर 2015

भोपाल

मध्य प्रदेश/भारत

11

18-20 अगस्त  2018

पोर्ट लुइस

मॉरीशस

12

15-17 फ़रवरी 2023

नाडी

फिजी

हिंदी दिवस

देश में हिंदी  दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है ।

14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देश की राजभाषा के रूप में अपनाया था।

फ़िजी गणराज्य

यह दक्षिण प्रशांत महासागर में लगभग 300 द्वीपों से मिलकर बना एक द्वीपसमूह है।

राजधानी: सुवा

मुद्रा: फ़ीजी डॉलर

प्रधान मंत्री: फ्रैंक बैनीमारामा

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search