जनवरी-सितंबर 2022 के दौरान भारत-चीन व्यापार 100 अरब डॉलर को पार; चीनी सीमा शुल्क प्राधिकरण

Tags: Economy/Finance

India- China trade

जनवरी-सितंबर 2022 के दौरान भारत-चीन का व्यापार 100 अरब डॉलर के पार

चीन के सीमा शुल्क के सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2022 की जनवरी-सितंबर अवधि के दौरान भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर को पार कर गया है।

दोनों के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 103.63 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.6 प्रतिशत की वृद्धि है।

भारत को चीन का निर्यात 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 89.66 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया जबकि  पिछले नौ महीनों में भारत का निर्यात 36.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 13.97 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा।

परिणामस्वरूप, कुल व्यापार घाटा 75.69 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है ।

2021 के  व्यापार आंकड़े

2021 में लद्दाख सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 125 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक था।

पिछले साल, भारत को चीन का निर्यात 97.52 बिलियन अमरीकी डॉलर था , जबकि चीन को भारत का निर्यात 28.14 बिलियन अमरीकी डॉलर था।

भारत का चीन के साथ  व्यापार घाटा 2021 में 69.38 अरब अमेरिकी डॉलर था।

2021-22 में भारत सरकार के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन को पीछे छोड़ते हुए , भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया था ।

भारत सरकार के आंकड़े चीनी सरकार के आंकड़े  से अलग हैं क्योंकि भारत में लेखा अवधि अप्रैल-मार्च है और भारत और चीन द्वारा माल के निर्यात और आयात की गणना करने के तरीके भी अलग हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search