2022-23 के पहले 5 महीनों में नीदरलैंड ने चीन को तीसरे सबसे बड़े निर्यात गंतव्य के रूप में प्रतिस्थापित किया

Tags: Economy/Finance

Netherlands replaces China

चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में नीदरलैंड भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है।नीदरलैंड, चीन और बांग्लादेश को पीछे छोड़ते  हुए, भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है।इस वर्ष के पहले 5 महीने में नीदरलैंड को कुल निर्यात बढ़ कर 7.5 बिलियन डॉलर हो गया है जिसमे इसी अवधि में 106% की वृद्धि हुई है।  2021-22 में नीदरलैंड , भारत का पांचवा सबसे बड़ा निर्यात गन्तव था।

अमेरिका और यूएई शीर्ष दो निर्यात गंतव्य

अभी भी अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात भारत के लिए क्रमशः सबसे बड़े और दूसरे सबसे बड़े निर्यात गंतव्य बने हुए हैं। अगस्त तक अमेरिका को निर्यात 18.3% बढकर  35.2 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि यूएई को निर्यात 27.3% बढ़कर 13.8 बिलियन डॉलर हो गया।

बांग्लादेश और चीन को निर्यात में गिरावट का कारण

बांग्लादेश, जो एक गंभीर विदेशी मुद्रा की कमी का सामना कर रहा है, ने आवश्यक उत्पादों  को छोड़कर बाकि सभी प्रकार के आयात को प्रतिबंधित कर दिया है  ताकि वहअपने विदेशी मुद्रा को संरक्षित कर सके।

चीन अभी भी कोविड महामारी से जूझ रहा है और कई उसके कई शहरों में लॉकडाउन  हैं जिससे आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इससे चीन से मांग में भारी गिरावट आई है।

इस वित्त वर्ष में अगस्त तक चीन को भारत का निर्यात 35.6% बढ़कर 6.8 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि बांग्लादेश को निर्यात केवल 8.7% बढ़कर 5.8 बिलियन डॉलर हो गया। इसके विपरीत, सभी गंतव्यों के लिए भारत का माल निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में 19.5% बढ़कर 196.5 बिलियन डॉलर हो गया।

पेट्रोलियम उत्पादों के कारण  अन्य देशों को निर्यात में वृद्धि

नीदरलैंड में निर्यात वृद्धि का मुख्य कारण तेल उत्पादों के निर्यात में 238% की वृद्धि है । इसके अलावा रसायनों (513 मिलियन डॉलर) और फार्मास्यूटिकल्स (219 मिलियन डॉलर) में भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गयी ।इस वित्तीय वर्ष अगस्त तक नीदरलैंड को निर्यात  3.67 बिलियन डॉलर था ।

इंडोनेशिया को निर्यात 43% बढ़कर  4.8 बिलियन डॉलर हो गया। इस आसियान देश की आपूर्ति में पेट्रोलियम उत्पादों का वर्चस्व था, जो इस वित्तीय वर्ष में अगस्त तक 144% बढ़कर 1.8 अरब डॉलर हो गया। अन्य प्रमुख निर्यातित उत्पाद अनाज, चीनी और रसायन थे।

ब्राजील, जो  2021-22 में 21 वें स्थान पर था , अब भारत का 8 वां सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। ब्राजील को शिपमेंट इस वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीनों में 70.9% बढ़कर 4.7 बिलियन डॉलर हो गया। निर्यात में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में 299% की वृद्धि के साथ $2.3 बिलियन, इसके बाद कुछ रसायनों (684 मिलियन डॉलर) और ऑटोमोबाइल, ऑटो पार्ट्स और संबद्ध उत्पादों (233 मिलियन डॉलर) की आपूर्ति हुई।

2022-23 में रैंक (अप्रैल-अगस्त)

देश

2021-22 में रैंक

1

संयुक्त राज्य अमेरिका

1

2

संयुक्त अरब अमीरात

2

3

नीदरलैंड

5

4

चीन

3

5

बांग्लादेश

4

6

सिंगापुर

6

7

इंडोनेशिया

14

8

ब्राज़िल

21

9

यूनाइटेड किंगडम

8

10

सऊदी अरब

12

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search