पहला आसियान-भारत स्टार्ट-अप महोत्सव 2022 इंडोनेशिया में आयोजित किया गया

Tags: place in news Summits

1st ASEAN-India Start-up

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. श्रीवरी चंद्रशेखर ने 27 अक्टूबर, 2022 को बोगोर, इंडोनेशिया में पहले आसियान-भारत स्टार्ट-अप महोत्सव (एआईएसएफ) का उद्घाटन किया।

इंडोनेशिया रिसर्च एंड इनोवेशन एक्सपो (आईएनए-आरआईई) के संयोजन में इस चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 से 30 अक्टूबर, 2022 तक इनोवेशन कन्वेंशन सेंटर, सिबिनॉन्ग बोगोर, इंडोनेशिया में किया जा रहा है। एआईएसएफ, आसियान-भारत राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा है।

यह उत्सव विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आसियान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार समिति (सीओएसटीआई) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (भारत सरकार) के बीच समग्र आसियान-भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग कार्यक्रम का हिस्सा है और इसे भारत सरकार के आसियान-भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास कोष (एआईएसटीडीएफ) द्वारा समर्थन दिया जाता है, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और विदेश मंत्रालय (एमईए) संयुक्त रूप से योगदान देते हैं।

यह महोत्सव आसियान देशों और भारत के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देता है और इसे सशक्त बनाता है।

आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशन) एक क्षेत्रीय संगठन है जिसे 1967 में स्थापित किया गया था। यह दक्षिण पूर्व एशिया के 10 देशों का एक संघ है, जिसका नाम है; इंडोनेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर, लाओस, कंबोडिया, म्यांमार।

आसियान का मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search