तीसरा ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022

Tags: National Summits

26-28 मई, 2022 के बीच तीसरा ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित किया गयाI 

  • ‘ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022’ के तीसरे संस्करण की थीम "मानवता के लिए लाभप्रदता" रखी गई है।

  • इस कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी ऑफ हेल्थ, एनवायरनमेंट, सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी प्रोफेशनल्स (ShesPro) द्वारा ICONEX इवेंट्स के सहयोग से किया गया है।

  • ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो-2022 में दुनियाभर के 10 से ज़्यादा देशों की ऑर्गेनिक कंपनियां ने  हिस्सा लिया I 

  • ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो का उद्देश्य

  • प्रमाणित जैविक उत्पादों और जैविक उत्पादन प्रणालियों के क्षमता विकास के माध्यम से लागत को कम करना और स्थायी उत्पादकता प्राप्त करना.

  • जैविक उत्पाद बिना किसी रासायनिक आदान के आय बढ़ाने के अंतिम उद्देश्य के साथ उत्पादकों और विपणक के बीच बाजार संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करना.

  • ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो नए ग्राहकों का पता लगाने और मौजूदा ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं और भागीदारों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का अवसर है.

  • महत्त्वपूर्ण तथ्य 

  • सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग इस आयोजन के गेस्ट ऑफ़ ऑनर रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें ‘ट्रू फ़ादर ऑफ़ ऑर्गेनिक स्टेट ऑफ़ सिक्किम’ से सम्मानित किया गया।

  • पवन चामलिंग की सरकार ने 24 फरवरी 2003 में राज्य विधानसभा में सिक्किम को जैविक खेती वाला राज्य बनाने का प्रस्ताव पारित किया था।

  • उसके 12 वर्षो बाद 18 जनवरी 2016 को सिक्किम दुनिया का पहला 100 फ़ीसदी जैविक राज्य बना थाI

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search