विश्व दुग्ध दिवस

Tags: Important Days

डेयरी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता हैI 

  • यह दिन दूध को वैश्विक भोजन के रूप में मान्यता देने और डेयरी उद्योग का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।

  • विश्व दुग्ध दिवस 2022 थीम - 'डेयरी नेट जीरो' है।

  • इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा वर्ष 2001 से हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

  • भारत में श्वेत क्रांति के जनक और दुग्ध उत्पादन के जनक वर्गीज कुरियन की जयंती 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • दूध और दूध के उत्पाद से जुड़े कुछ अन्य तथ्य 

  • भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है जो 22 प्रतिशत का वैश्विक उत्पादन करता है। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, पाकिस्तान और ब्राज़ील आते हैं।

  • उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य है और भारत में कुल दूध उत्पादन में 17% से अधिक की हिस्सेदारी करता है।

  • भारत में दूध की उपलब्धता प्रति व्यक्ति प्रति दिन 406 ग्राम है I

  • साधारण दूध में 85 प्रतिशत जल होता है और शेष भाग में ठोस तत्त्व यानी खनिज व वसा होता है।

  • दूध प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी -2) युक्त होता है I

  • दूध में विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज और वसा तथा ऊर्जा भी होती है।

  • लैक्टोमीटर के द्वारा दूध की शुद्धता को मापा जाता है।

  • राष्ट्रीय दुग्ध अनुसंधान संस्थान करनाल (हरियाणा ) में स्थित है I 

  • दूध में लैक्टोज नामक कार्बनिक यौगिक पाया जाता है।

  • ताजे दूध का pH मान 6 होता है जब दूध दही में बदलता है तो इसका pH मान 6 से कम हो जाता है I

  • दूध से दही जमाने में लैक्टोबैसिलस जीवाणु सहायक होता है I

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search