पिछले 5 वर्षों में 6 लाख भारतीयों ने त्यागी नागरिकता

Tags: National News

  • गृह मंत्रालय द्वारा लोकसभा में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में छह लाख से अधिक भारतीयों ने नागरिकता त्याग दी है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका से लगभग 40% नागरिकता त्याग के अनुरोध आते हैं, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और कनाडा, जो इस तरह के अनुरोधों का लगभग 30% हिस्सा हैं।
  • विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार आज तक कुल 1,33,83,718 भारतीय नागरिक विदेशों में रह रहे हैं।
  • भारतीय नागरिकता प्रदान करने के संबंध में,गृह मंत्रालय( MHA) ने उत्तर दिया कि इसी अवधि में कुल 10,645 लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था| जिसमे से सबसे ज्यादा पाकिस्तान (7,782), उसके बाद अफगानिस्तान (795),अमेरिका (227), श्रीलंका (205), बांग्लादेश (184),नेपाल (167) और केन्या (185) हैं। इसमें से 4177 को नागरिकता प्रदान किया गया था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search