अनंग ताल झील को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया

Tags: National National News


दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मेहरौली में कुतुबमीनार के पास स्थित अनंग ताल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • हजार साल पहले दिल्ली के संस्थापक राजा अनंग पाल तोमर द्वारा मिनी झील का निर्माण कराया गया था, जिसे अनंग ताल के नाम से जाना जाता है।

  • संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआइ) को इस ताल के जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के निर्देश जारी किया था।

अनंग ताल :

  • यह झील दिल्ली के महरौली में स्थित है जिसका निर्माण तोमर राजा अनंगपाल द्वितीय द्वारा 1060 ईस्वी में कराया गया था।

  • सहस्राब्दी पुराना अनंग ताल दिल्ली के प्रारंभिक कालखंड का प्रतीक है।  

  • अनंग ताल का राजस्थान से एक मज़बूत संबंध है क्योंकि महाराजा अनंगपाल को पृथ्वीराज चौहान के नाना के रूप में जाना जाता है, जिनका किला राय पिथौरा, एएसआई की सूची में शामिल है।

अनंगपाल द्वितीय :

  • अनंगपाल द्वितीय, जिसे अनंगपाल तोमर के नाम से जाना जाता है, तोमर वंश से संबंधित थे।

  • तोमर राजवंश उत्तरी भारत के प्रारंभिक मध्ययुगीन छोटे राजवंशों में से एक है।

  • वह ढिल्लिका पुरी के संस्थापक थे, जो अंततः दिल्ली के नाम से जाना गया।

  • दिल्ली के प्रारंभिक इतिहास के साक्ष्य कुतुब मीनार से सटी मस्जिद कुव्वत उल इस्लाम के लोहे के स्तंभ पर खुदे हुए हैं।

  • कई शिलालेखों और सिक्कों के अध्ययन से पता चलता है कि अनंगपाल तोमर 8वीं-12वीं शताब्दी के बीच दिल्ली और हरियाणा के शासक थे।

  • उन्होंने भग्नावशेष पर शहर का निर्माण कराया और अपनी देख-रेख में अनंग ताल बावली तथा लाल कोट का निर्माण कराया।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz