भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की 38वीं मंत्री स्तरीय बैठक

Tags: International Relations Important Days


भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की 38वीं मंत्री स्तरीय बैठक 25 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। 


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की और बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल संसाधन राज्य मंत्री जाहिद फारूक ने किया।

  • दोनों देशों ने बैठक के दौरान गंगा, तीस्ता और कई छोटी नदियों से संबंधित मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की।

  • दोनों पक्षों ने बाढ़ से संबंधित डेटा और सूचनाओं के आदान-प्रदान, नदी-बैंक संरक्षण कार्यों, सामान्य बेसिन प्रबंधन और भारत की नदी जोड़ो परियोजना पर भी चर्चा की।

  • बांग्लादेश ने लंबे समय से लंबित तीस्ता जल बंटवारा संधि को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया।

  • दोनों पक्षों ने कुशियारा नदी के पानी को अंतरिम तौर पर साझा करने के लिये समझौता-ज्ञापन के मसौदे को भी अंतिम रूप दिया।

  • दोनों पक्षों ने त्रिपुरा में सबरूम टाउन की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये फेनी नदी से पानी लेने वाले स्थान तथा उसकी तकनीकी अवसंरचना के डिजाइन को अंतिम रूप दिये जाने का स्वागत किया।

  • उल्लेखनीय है कि इस बारे में अक्टूबर 2019 में दोनों देशों के बीच समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था।

  • यह बैठक12 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित किया गया था।

भारत और बांग्लादेश के बीच नदियाँ :

  • भारत और बांग्लादेश आपस में 54 नदियों को साझा करते हैं।

  • सभी गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना (GBM) बेसिन की जल निकासी व्यवस्था का हिस्सा हैं।

  • पद्मा (गंगा), जमुना (ब्रह्मपुत्र) और मेघना (बराक) और उनकी सहायक नदियाँ बांग्लादेश में खाद्य और जल सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

  • जल संसाधन आवंटन के संबंध में भारत और बांग्लादेश के बीच के विवाद उस समय से है जब बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान था।

  • 1961 में, भारत ने फरक्का बैराज का निर्माण शुरू किया, जिसे अप्रैल 1975 तक चालू किया जाना था।

  • जब भारत ने परियोजना के लिए अपनी प्रारंभिक योजना शुरू की, तो पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान पर परियोजना के संभावित प्रभाव पर चिंता व्यक्त की।

संयुक्त नदी आयोग (जेआरसी) :

  • इसका गठन 1972 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था।

  • यह साझा/सीमा/बाउन्ड्री नदियों पर आपसी हित के मुद्दों के समाधान के लिए एक द्विपक्षीय तंत्र है।

अतिरिक्त जानकारी -

कुशियारा नदी के बारे में :

  • यह बांग्लादेश और असम में एक वितरण नदी है।

  • कुशियारा का पानी मणिपुर, मिजोरम और असम से सहायक नदियों में जाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz