भूपेंद्र यादव ने आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए 'आर्द्रभूमि बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया

Tags: Environment National News

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने 4 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में 'आर्द्रभूमि बचाओ अभियान' की शुरुआत की।

खबर का अवलोकन

  • यह अभियान आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए "पूरे समाज" के दृष्टिकोण पर आधारित है। 

  • यह समाज के सभी स्तरों पर आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए सकारात्मक कार्यों को सक्षम बनाता है और समाज के सभी स्तरों को शामिल करता है।

  • यह अभियान आने वाले वर्षों में लोगों को आर्द्रभूमि के मूल्य के प्रति संवेदनशील बनाने, आर्द्रभूमि के कवरेज को बढ़ाने और आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए नागरिक भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा।

  • इस अवसर पर दो प्रकाशन 'इंडियाज 75 अमृत धरोहर- इंडियाज रामसर साइट्स फैक्टबुक' और 'मैनेजिंग क्लाइमेट रिस्क्स इन वेटलैंड्स- ए प्रैक्टिशनर्स गाइड' भी जारी किए गए।

  • फैक्टबुक में 75 रामसर साइटों पर जानकारी दी गई है, जिसमें उनके मूल्य, उनके द्वारा सामना किए जाने वाले खतरे और प्रबंधन की व्यवस्था शामिल है।

  • क्लाइमेट रिस्क असेसमेंट पर प्रैक्टिशनर्स गाइड आर्द्रभूमि प्रबंधन योजना में अनुकूलन और शमन प्रतिक्रियाओं के एकीकरण पर चरण-वार मार्गदर्शन प्रदान करता है।

भारत में वेटलैंड्स साइट्स की संख्या

  • भारत में कुल 75 वेटलैंड्स साइट्स ऐसी है जो रामसर साइट्स में शामिल हैं। 

  • पिछले 9 वर्षों में भारत की करीब 49 वेटलैंड्स साइट्स को रामसर साइट्स में शामिल किया गया है। 

  • भारत की 13 लाख हेक्टेयर भूमि रामसर साइट्स के अंतर्गत आती है। भारत की सबसे बड़ी वेटलैंड साइट सुंदरबन साइट है। 

  • इस बार के वेटलैंड डे का थीम 'इट्स टाइम फॉर वेटलैंड्स रिस्टोरेशन' रखा गया है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search