काला घोड़ा कला महोत्सव 2023

Tags: Festivals State News

काला घोड़ा कला महोत्सव 2023 का आयोजन मुंबई (महाराष्ट्र) में  4 -12 फरवरी के बीच किया जा रहा है I 

खबर का अवलोकन:

  • काला घोड़ा फेस्टिवल में नृत्य, कला और संगीत, वास्तुकला, भोजन, हैंडीक्राफ्ट, ग्राफिक्स के अलावा कई तरह की कलाओं की प्रदर्शनी देखने को मिलती है।

  • काला घोड़ा कला महोत्सव मुंबई में आयोजित होने वाला एक आर्ट फेस्टिवल हैं जिसकीशुरुआत कालाघोड़ा संस्था द्वारा 1999 में की गयी थी।

  • इसे काला घोड़ा नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह दक्षिणी मुंबई इलाके में एक ऐसी जगह पर आयोजित किया जाता है जहां काले घोड़े की मूर्ति लगी है। 

  • यह महोत्सव हर साल फरवरी के पहले शनिवार से शुरू होकर दूसरे रविवार तक आयोजित किया जाता है।

महाराष्ट्र के महोत्सव / त्यौहार:

गुड़ी पड़वा

  • यह त्यौहार आमतौर पर महाराष्ट्रीयनों द्वारा हिंदू नव वर्ष समारोह के रूप में मनाया जाता है I 

पोला महोत्सव

  • यह एक फसल उत्सव है और पूरे महाराष्ट्र राज्य में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाता है। 

एलिफेंटा महोत्सव

  • एलीफेंटा उत्सव हर साल फरवरी में आयोजित किया जाता है I एलीफेंटा, मुंबई के पास एक छोटा सा द्वीप है। 

कालिदास समारोह

  • प्रसिद्ध संस्कृत कवि और नाटककार कालीदास के सम्मान में, नागपुर के रामटेक क्षेत्र में प्रतिवर्ष नवंबर के महीने में कालिदास समारोह आयोजित किया जाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search