याया त्सो (Yaya Tso) लद्दाख का पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित

Tags: Environment National News


हाल ही में याया त्सो (Yaya Tso) लद्दाख का पहला जैवविविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है। 

खबर का अवलोकन:

  • याया त्सो लद्दाख में 4,820 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक झील है जिसे पक्षियों के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है।

  • यह पक्षियों एवं जानवरों, जैसे- बार-हेडेड गूज, काली गर्दन वाले सारस और ब्राह्मणी बत्तख के लिये घोंसला निर्माण स्थल है। यह भारत में काली गर्दन वाले सारस के उच्चतम प्रजनन स्थलों में से एक है।

  • याया त्सो झील को चुमाथांग गाँव की पंचायत, जैवविविधता प्रबंधन समिति ने सिक्योर हिमालय परियोजना के साथ मिलकर जैवविविधता अधिनियम के तहत लद्दाख का पहला जैवविविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है।

सिक्योर हिमालय परियोजना:

  • यह भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की योजना है I

  • इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सहयोग से वर्ष 2017 में प्रारंभ किया गया था। 

  • यह एक 6 वर्षीय  परियोजना है तथा वर्ष 2023 तक कार्यरत रहेगी। 

  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हिम तेंदुओं का संरक्षण करना है।

  • इस परियोजना के अंतर्गत 4 हिमालयी राज्य जम्मू-कश्मीर (अब केंद्रशासित प्रदेश), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम आते हैं।

जैव विविधता विरासत स्थल (BHS):

  • जैव विविधता विरासत स्थल ऐसे क्षेत्र होते हैं जिसमें अनूठे, सुभेद्य पारिस्थितिक तंत्र स्थलीय, तटीय एवं अंतर्देशीय जल तथा समृद्ध जैवविविधता वाले वन्य प्रजातियों के साथ-साथ घरेलू प्रजातियों, दुर्लभ, संकटग्रस्त तथा कीस्टोन प्रजाति पाए जाते हैं।

  • जैविक विविधता अधिनियम की धारा 37 के अनुसार, राज्य सरकारों को स्थानीय निकायों के परामर्श से, जैव विविधता विरासत स्थलों के रूप में जैव विविधता महत्व के क्षेत्रों को आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित करने का अधिकार है।

भारत का पहला BHS:

  • भारत का पहला जैवविविधता विरासत स्थल 2007 में नल्लूर इमली ग्रोव बेंगलुरु, कर्नाटक में घोषित किया गया था।

  • हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने मदुरै ज़िले के मेलूर ब्लॉक में अरिट्टापट्टी को तमिलनाडु का पहला और भारत का 35वाँ जैवविविधता विरासत स्थल घोषित किया है I 

हाल ही में शामिल किए गए 5 BHS:

  • त्रिपुरा में देबारी या छबिमुरा (सितंबर 2022)

  • त्रिपुरा में बेटलिंगशिब और इसके आसपास (सितंबर 2022)

  • असम में हेजोंग कछुआ झील (अगस्त 2022)

  • असम में बोरजुली वाइल्ड राइस साइट (अगस्त 2022)

  • मध्य प्रदेश में अमरकंटक (जुलाई 2022)


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search