छत्तीसगढ़ सरकार ने रोजगार सृजन के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दी

Tags: State News

छत्तीसगढ़ अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को मंजूरी देने वाला भारत का 21वां राज्य बन गया है I 

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ ईवी नीति 2022 को मंजूरी दी गई I 

  • नीति का उद्देश्य न केवल सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी करना है, बल्कि आने वाले दिनों में राज्य को ईवी मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करना है I 

  • “नीति के तहत, सरकार ने  2027 तक ईवी के रूप में व्यक्तिगत उपयोग या व्यावसायिक उपयोग के तहत वाहनों के 15 प्रतिशत नए रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य है.”

  • छत्तीसगढ़ ईवी नीति कमर्शियल और नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए लागू होगीI 

  • इस नीति के आधिकारिक रूप से लागू होने की तारीख से पहले दो वर्षों के दौरान खरीदे गए सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स में फुल छूट दी जाएगीI 

  • छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में 

  • छत्तीसगढ़ मध्य भारत का एक घने जंगलों वाला राज्य है जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए जाना जाता है।

  • धान की भरपूर पैदावार के कारण इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है।

  • छत्तीसगढ़ विश्व का सबसे अधिक किंबरलाइट भंडार का क्षेत्र है।

  • देश के कुल खनिज उत्पादन का 16 प्रतिशत खनिज उत्पादन छत्तीसगढ़ में होता है।

  • खनिज राजस्व की दृष्टि से देश में दूसरा बड़ा राज्य है।

  • छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। 

  • राजधानी- रायपुर

  • राज्यपाल- अनुसुइया उइके 

  • मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल 



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search