दिल्ली सरकार ने मिशन कुशल कर्मी लॉन्च किया

Tags: State News

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं में सुधार करने में मदद करने के लिए मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत की है।

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • दिल्ली सरकार ने दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) और दिल्ली कंस्ट्रक्शन बोर्ड के साथ मिलकर  इस कार्यक्रम को विकसित किया है।

  • निर्माण श्रमिक और राजमिस्त्री आदि बनाने के लिए स्किल यूनिवर्सिटी द्वारा सिम्प्लेक्स, नारदको और इंडिया विजन फाउंडेशन के साथ मिलकर शुरू किया गया यह कार्यक्रम बेहद खास है।

  • इसमें 15-15 दिन के एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों का कौशल बढ़ाया जाएगा।

  • एक साल में दो लाख श्रमिकों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • इस प्रयास से कौशल बढ़ने के साथ श्रमिकों की आय में भी आठ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, निर्माण कंपनियों को अच्छे व स्मार्ट तरीके से काम करने वाले श्रमिक मिलने से काम बेहतर होगा, बर्बादी कम होगी और भरपूर बचत होगी।

  • प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी श्रमिकों को 4200 रुपये भी दिए जाएंगे।

  • दिल्ली के बारे में 

  • दिल्ली को सन् 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत संघ की राजधानी के रूप में स्वीकार किया गया था ।

  • 1956 में इसे केन्द्रशासित प्रदेश का दर्जा प्रदान किया गया।

  • 69वें संविधान संशोधन,1991 के तहत केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली को विशेष दर्जा देते हुए उसे ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ बनाया गया था ।

  • दिल्ली के लिये 70 सदस्यीय विधानसभा तथा 7 सदस्यीय मंत्रिपरिषद की व्यवस्था भी की गई थी ।

  • एनसीआर में दिल्ली से सटे सूबे उत्तर प्रदेश(8), हरियाणा(14) और राजस्थान(2)  जिले शामिल हैं।

  • उपराज्यपाल- विनय कुमार सक्सेना

  • मुख्यमंत्री- श्री अरविंद केजरीवाल

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search