गीता गोपीनाथ आईएमएफ की 'पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार' पर अंकित होने वाली पहली महिला बनीं

Tags: International News

भारत में जन्मी गीता गोपीनाथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ‘पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार पर अंकित होने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय बन गई हैं।

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय रघुराम राजन थे, जो 2003 और 2006 के बीच आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान निदेशक रहे थेI 

  • गीता गोपीनाथ को अक्टूबर, 2018 को आईएमएफ का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया था और बाद में उन्हें  दिसंबर 2021 में आईएमएफ के पहले उप प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था I 

  • गीता गोपीनाथ ने तीन साल के लिये वाशिंगटन स्थित मुद्रा कोष की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य किया थाI 

  • गीता गोपीनाथ दिग्गज अर्थशास्त्रियों में से एक हैं I उन्हें अंतरराष्ट्रीय वित्त और मैक्रोइकनॉमिक्स संबंधी शोध के लिए भी जाना जाता हैI 

  • गीता हार्वर्ड के अर्थशास्त्र विभाग की टेन्योर प्रोफेसर (स्थायी प्रोफेसर) बनने वाली तीसरी महिला और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के बाद दूसरी भारतीय हैंI 

  • 2019 में गीता को भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 'प्रवासी भारतीय सम्मान' से सम्मानित किया था I  ये देश से बाहर रहने वाले भारतीयों का सर्वोच्च सम्मान हैI

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बारे में 

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), संयुक्त राष्ट्र (UN) विशेष एजेंसी, की स्थापना 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक नीतियों को सुरक्षित करने के लिए की गई थी।

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 189 सदस्य देशों वाला एक संगठन हैI 

  • प्रथम उप प्रबंध निदेशक- गीता गोपीनाथ

  • मुख्यालय-  वाशिंगटन, डी.सी., यू.एस.

  • प्रबंध निदेशक-  क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

  • मुख्य अर्थशास्त्री -  पियरे ओलिवियर गौरिनचास




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search