2021-22 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन पिछले पांच वर्षों की तुलना में 23.80 मिलियन टन अधिक

Tags: National News


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया गया है।

  • देश में खाद्यान्न का उत्पादन रिकॉर्ड 314.51 मिलियन टन होने का अनुमान है जो 2020-21 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 3.77 मिलियन टन अधिक है।

  • 2021-22 के दौरान उत्पादन पिछले पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 23.80 मिलियन टन अधिक है।

  • चावल, मक्का, दलहन, तिलहन, चना, रेपसीड, सरसों और गन्ने के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है।

  • 2021-22 के दौरान प्रमुख फसलों का अनुमानित उत्पादन निम्नानुसार है:

  • खाद्यान्न 314.51 मिलियन टन, 

  • चावल 129.66 मिलियन टन, 

  • गेहूं 106.41 मिलियन टन, 

  • पोषक/मोटे अनाज 50.70 मिलियन टन, 

  • मक्का 33.18 मिलियन टन, 

  • दलहन 27.75 मिलियन टन, 

  • अरहर 4.35 मिलियन टन

  • चना 13.98 मिलियन टन, 

  • तिलहन 38.50 मिलियन टन, 

  • मूंगफली 10.09 मिलियन टन, 

  • सोयाबीन 13.83 मिलियन टन, 

  • रेपसीड और सरसों 11.75 मिलियन टन, 

  • गन्ना 430.50 मिलियन टन, 

  • कपास 31.54 मिलियन गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम), 

  • जूट और मेस्टा 10.22 मिलियन गांठें ( प्रत्येक 180 किग्रा)।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search