पूर्व क्रिकेटर सलीम दुरानी का 88 साल की उम्र में निधन

Tags: Sports Person in news Sports News

Former cricketer Salim Durani passes away at the age of 88

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी क्रिकेट खिलाड़ी सलीम दुरानी का लंबी बीमारी के बाद 2 अप्रैल को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

खबर का अवलोकन 

  • सलीम दुर्रानी अपने छोटे भाई जहांगीर दुरानी के साथ गुजरात के जामनगर में रह रहे थे।

  • उनका जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था। 

  • बाद में दुर्रानी का परिवार कराची आकर बस गया। भारत-पाकिस्तान बटवांरे के समय दुरानी का परिवार भारत आ कर बस गया था।

  • उन्हें को शानदार ऑलराउंडर के रूप में जाना जाता था। 

  • 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अहम योगदान दिया था। आखिरी दो टेस्ट में सलीम ने भारत को जीत दिलाई थी।

  • उन्होंने कोलकाता में 8 और चेन्नई टेस्ट में 10 विकेट लिए थे। भारत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीता था।

  • वह अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे। वर्ष 1961 में उन्हें यह सम्मान दिया गया था।

  • उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेला था। 

  • इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। संन्यास के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'चरित्र' में काम किया था।

  • दुरानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले और 1202 बनाए और 75 विकेट लिए हैं। 

  • प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में दुरानी के 170 मैच में 8545 रन और 484 विकेट है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search