इसरो ने पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन का लैंडिंग प्रयोग सफलतापूर्वक किया

Tags: Science and Technology National News

ISRO successfully conducts landing experiment of the Reusable Launch Vehicle

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2 अप्रैल को पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV LEX) का सफलतापूर्वक संचालन किया।

खबर का अवलोकन 

  • परीक्षण एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर), चित्रदुर्ग, कर्नाटक में आयोजित किया गया था।

  • भारतीय वायु सेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर ने प्रक्षेपण यान को 4.5 किमी की ऊंचाई तक पहुंचाया और इसे मध्य हवा में छोड़ दिया।

  • सुबह सात बजकर 10 मिनट पर RLV ने उड़ान भरा और 7.40 बजे यह एटीआर एयर स्ट्रीप में लैंड किया। 

  • उल्लेखनीय है कि रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल के सहारे रॉकेट को दोबारा लॉन्च किया जा सकता है। 

  • इसने अंतरिक्ष यान की स्वायत्त सटीक लैंडिंग सफलतापूर्वक हासिल की है।

  • इसरो ने नेविगेशन सिस्टम, इंस्ट्रूमेंटेशन और सेंसर को स्वयं ही विकसित किया था। 

  • इस सफल परीक्षण के साथ, भारत में एक पुन: प्रयोज्य अंतरिक्ष यान विकसित करने का सपना साकार हो सकता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)

  • इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी।

  • यह भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है। इसने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च किया।

  • मुख्यालय: बेंगलुरु

  • अध्यक्ष: एस सोमनाथ


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search