विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2023

Tags: Important Days

World Autism Awareness Day 2023

हर साल 2 अप्रैल को ऑटिज्म विकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने  के लिए विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन 

  • इस दिवस का उद्देश्य लोगों को ऑटिज़्म के बारे में जागरुक करना है और उन लोगों को सपोर्ट करना है जो इस विकार से जूझ रहे हैं। 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के अनुसार, इस दिवस का उद्देश्य "ऑटिस्टिक लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालना है ताकि वे समाज के अभिन्न अंग के रूप में पूर्ण और सार्थक जीवन जी सकें।"

  • ऑटिज़्म से पीड़ित लोग दूसरों पर बहुत निर्भर होते हैं। इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने लोगों से एक साथ आने और ऑटिस्टिक लोगों का समर्थन करने का आग्रह किया है।

  • विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2023 की थीम "ट्रांसफॉर्मिंग द नैरेटिव: कंट्रीब्यूशन्स एट होम, एट वर्क, इन द आर्ट्स एंड पॉलिसी मेकिंग" है।

ऑटिज़्म क्या है?

  • ऑटिज़्म एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जो व्यक्ति में आजीवन रहती है। 

  • यह आम तौर पर शैशवावस्था में पहली बार प्रकट होती है।

  • लिंग, जाति, या सामाजिक आर्थिक स्थिति के बावजूद, यह स्थिति जीवन की प्रारंभिक आयु में विकसित हो सकती है।

  • ऑटिज़्म का सटीक कारण अभी भी अज्ञात है।

  • ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम शब्द कई विशेषताओं को संदर्भित करता है। 

  • जो बच्चा ऑटिज़्म से पीड़ित होता है, उसमें मुख्य रूप से सामाजिक दुर्बलता, बात करने में मुश्किल, प्रतिबंधित व्यवहार, व्यवहार में दोहराव और एक पैटर्न का दिखना शामिल है।

दिन की पृष्ठभूमि

  • 18 दिसंबर 2007 को आयोजित 76वीं पूर्ण बैठक में, संयुक्त राष्ट्र ने 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के रूप में नामित किया। 

  • यह 2008 से हर साल मनाया जाता है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search