पूर्व नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत नए जी -20 शेरपा बनाए गए

Tags: National News

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को G20 संगठन के लिए भारत ने अपना शेरपा नियुक्त किया गया हैI

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • अभी तक वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी-20 के लिए भारत के शेरपा थे I 

  • पूर्णकालिक जी -20 शेरपा की नियुक्ति का प्रमुख कारण इस साल के आखिर में भारत का जी-20 की अध्यक्षता करना है।

  • शेरपा एक तरह से इस आयोजन को लेकर देश के भीतर सारी एजेंसियो और विदेशी एजेंसियो के बीच समन्वय बनाने का मुख्य काम करता हैI 

  • जी -20 की बैठक हाल के दशकों में भारत में होने वाला सबसे बड़ा आयोजन है जिसमे दुनिया के सबसे सम्पन्न 20 देशों के राष्ट्र प्रमुखों के साथ उनके विदेश मंत्रियों ,वित्त मंत्रियों , दूसरे अधिकारियों की बैठक अलग अलग समय पर आयोजित की जाएगी I 

  • वर्ष 2022 के लिए जी -20 की बैठक नवंबर 2022 में बाली (इंडोनेशिया) में होने वाली है I 

  • भारत को संगठन की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक के लिए सौपी जाएगी I 

  • शेरपा कौन होता है?

  • जी -20 और जी -8 जैसे अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन में किसी देश की ओर से शामिल होने बाले व्यक्तिगत प्रतिनिधि को शेरपा कहा जाता है I 

  • शेरपा सदस्य देशो के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर आर्थिक, राजनैतिक और वैश्विक एजेंडे पर बात करते हैI 

  • शेरपा को नेपाल में प्रचलित शब्द शेरपा से लिया गया हैI शेरपा नेपाल में पर्वतारोहियों के लिए गाइड का काम करते हैI इसीतरह से अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में शेरपा गाइड का काम करते हैI

  • इनकी नियुक्ति सम्बंधित देश की सरकार करती है I इस पद पर राजनयिक ,राजनैतिक या प्रशासनिक अनुभव रखने वाले अधिकारी या या वरिष्ठ नेता को नियुक्त किया जा सकता है I

  • सुरेश प्रभु ,अरविन्द पनगढ़िया ,शक्तिकांत दास ,मोंटेक सिंह अहलूवालिया भी भारत की तरफ से शेरपा रह चुके है I 





Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search