ग्लोबल फाइंडेक्स डेटाबेस 2021
Tags: Economy/Finance
विश्व बैंक ने हाल ही में “ग्लोबल फाइंडेक्स डेटाबेस 2021” जारी किया।
रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष
खाता स्वामित्व
इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में खाते के स्वामित्व में वृद्धि हुई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार आज चार वयस्कों में से तीन के पास वित्तीय खाता है। इसके बावजूद 1.4 अरब वयस्कों के पास कोई बैंक खाता नहीं है।
विश्व भर में खातों के स्वामित्व में 50% की वृद्धि हुई है इसके साथ ही 76 प्रतिशत वयस्क आबादी के पास खातों की उपलब्धता है।
दर्जनों विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में व्यापक रूप से खाता स्वामित्व में वृद्धि हुई है और अधिकांश नए खाते भारत एवं चीन में खोले गए हैं।
औपचारिक बैंकिंग की पहुँच
औपचारिक बैंकिंग के बिना वैश्विक आबादी का बड़ा हिस्सा (क्रमशः 130 मिलियन और 230 मिलियन) भारत और चीन में रहता है।
विकासशील देशों में 74% खाते पुरुषों के थे, जबकि 68% खातों के साथ महिलाएँ छह अंक पीछे हैं।
बैंक रहित
विश्व स्तर पर 24% वयस्क बैंक रहित हैं, जिसमें विभिन्न कारणों में से एक, पैसे की कमी है, साथ ही 31% बैंक रहित वयस्कों के लिये दूरी एक बाधा है।
जिन लोगों का किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा प्रदाता में खाता नहीं है, उन्हें बैंक रहित के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
विश्व स्तर पर 64% बैंक रहित वयस्क प्राथमिक स्तर या उससे कम शिक्षित हैं।
विश्व भर में 36% बैंक रहित वयस्कों का कहना है कि वित्तीय सेवाएंँ बहुत महंँगी हैं।
कोविड-19 और डिजिटल भुगतान
वर्ष 2021 में विकासशील देशों में 18% वयस्कों ने उपयोगिता बिलों का भुगतान सीधे खाते से किया। इनमें से लगभग एक-तिहाई बिलों का पहली बार ऑनलाइन भुगतान किया गया।
मोबाइल मनी
मोबाइल मनी उप-सहारा अफ्रीका में विशेष रूप से महिलाओं के लिये वित्तीय समावेशन में सहयोग कर रहा है।
11 अर्थव्यवस्थाएँ ऐसी हैं जहाँ वयस्कों के पास वित्तीय संस्थान खाते की तुलना में केवल मोबाइल मनी खाता ही है और ये सभी उप-सहारा अफ्रीका में स्थित हैं।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -