सरकार ने कीमतों को कम करने के लिए बिना लाइसेंस के पाम तेल आयात की दी अनुमति

Tags: Economics/Business

  • भारत सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और खाद्य तेलों की ऊंची कीमतों को कम करने के उद्देश्य से व्यापारियों को दिसंबर 2022 तक एक और साल के लिए बिना लाइसेंस के रिफाइंड पाम तेल आयात करने की अनुमति दी है।
  • भारत विश्व में खाद्य तेल/पाम ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है।
  • भारत के लिए पाम तेल के आयात का प्रमुख स्रोत इंडोनेशिया और मलेशिया है|
  • दुनिया में पाम तेल का सबसे बड़ा उत्पादक इंडोनेशिया है जिसके बाद मलेशिया है।
  • भारत में ताड़ के तेल का सबसे बड़ा उत्पादक आंध्र प्रदेश है दूसरा तेलंगाना है।

पाम तेल भारत के होटल/मनोरंजन और खानपान क्षेत्र में पसंदीदा तेल है क्योंकि यह सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे अन्य नरम तेलों की तुलना में तुलनात्मक रूप से सस्ता है, इसकी शेल्फ लाइफ लंबी है, और तलने में उपयोग किए जाने वाले उच्च तापमान पर स्थिर होतेहै।मूंगफली, सोयाबीन और सरसों के तेल देश में लोकप्रिय घरेलू खाना पकाने के तेल हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search