सरकार ने विदेश सचिव विनय क्वातारा का कार्यकाल बढ़ाया

Tags: Person in news

 foreign secretary Vinay Kwatra

भारत सरकार ने विदेश सचिव के रूप में विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल बढ़ा दिया  है।28 नवंबर 2022 को जारी एक आदेश में आईएफएस अधिकारी का कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख से आगे 30 अप्रैल 2024 तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है।

हर्षवर्धन श्रृंगला के सेवानिवृत्त होने के बाद 1 मई 2022 को क्वात्रा भारत के 34वें विदेश सचिव बने थे।

भारत के विदेश सचिव

विदेश सचिव भारत सरकार के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख हैं। वह भारत की विदेश नीति बनाने में विदेश मंत्री की मदद करता है और मंत्रालय के भीतर प्रशासनिक मामलों पर सलाह देता है।

भारत के पहले विदेश सचिव केपीएस मेनन थे।

पहली महिला विदेश सचिव: चोकिला अय्यर (2001-2002)

केंद्रीय विदेश मंत्री: एस जयशंकर


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search