रितुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Tags: Sports Sports News

Rituraj Gaikwad smashes 7 sixes in an over to make world record

महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 नवंबर को विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले लिस्ट-ए क्रिकेट में दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैंI

महत्वपूर्ण तथ्य

  • गायकवाड़ ने अहमदाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया।

  • वह 159 गेंद पर 220 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनका लिस्ट-ए क्रिकेट का पहला दोहरा शतक है, इससे पहले नाबाद 187 रन उनका बेस्ट स्कोर था।

  • यह उनका विजय हजारे ट्रॉफी की अंतिम 8 पारियों में छठा शतक भी है।

  • मैच में महाराष्ट्र ने उप्र के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 330 रन का स्कोर खड़ा किया।

  • पारी के 49वें ओवर में उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह पर 7 छक्के सहित 43 रन बटोरेI 

  • पहली गेंद पर ऋतुराज ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा, दूसरी गेंद पर भी उन्होंने स्ट्रेट छक्का जड़ा, तीसरी गेंद पर लेग साइड पर छक्का लगाकर हैट्रिक पूर की, चौथी और 5वीं गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ पर छक्का लगाया, 5वीं गेंद नोबॉल भी रहीI

  • यह लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर है, जिसमें कुल 43 रन बनेI 

  • एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में सर गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस व्हाइटली, हज़रतउल्ला ज़ज़ई, लियो कार्टर, किरोन पोलार्ड और थिसारा परेरा  का नाम शामिल है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search