श्रीलंकाई कर्ज के मामले पर आईएमएफ/विश्व बैंक का उच्चस्तरीय बैठक

Tags: Summits

IMF/World Bank high-level meeting on Sri Lankan debt issue

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने 14 अप्रैल 2023 को वाशिंगटन डी.सी. में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)/विश्व बैंक के वसंतकालीन सम्मेलनों के दौरान श्रीलंकाई कर्ज के मामले पर एक उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया।

खबर का अवलोकन: 

  • इस बैठक में जापान के वित्तमंत्री सुजूकी शुनीची, फ्रांस के राजकोष विभाग के महानिदेशक इमेनुएल मॉलिन और श्रीलंका के वित्त राज्यमंत्री शेहान सेमासिंघा उपस्थित थे।
  • इस बैठक में श्रीलंका के राष्ट्रपति और वित्तमंत्री रानिल विक्रमसिंघा ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।
  • बैठक का उद्देश्य: श्रीलंका सहित कर्जदार देशों के सम्बंध में ऋण की पुनर्रचना प्रक्रिया के बारे में बहुपक्षीय सहयोग सामने लाया जाये।
  • इस बैठक में मंत्रियों ने श्रीलंका की ऋण पुनर्रचना वार्तालाप प्रक्रिया को आरंभ करने की घोषणा की है।
  • श्रीलंका में ऋण पुनर्रचना के समन्वय का नेतृत्व करने हेतु तीन देशों भारत, जापान और फ्रांस को सह-अध्यक्ष बनाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ): 

  • स्थापना: 1944 (दिसंबर 1945 में औपचारिक रूप से अस्तित्त्व में आया) 
  • सदस्य: 190 (भारत ने 27 दिसंबर, 1945 को IMF की सदस्यता ग्रहण की)
  • मुख्यालय: वॉशिंगटन डीसी

विश्व बैंक: 

  • स्थापना: 1944 (आईएमएफ के साथ मिलकर पुनर्निर्माण और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय बैंक (IBRD) के रूप में स्थापित किया गया था, तत्पश्चात बाद में IBRD विश्व बैंक बन गया)।
  • मुख्यालय: वॉशिंगटन डीसी
  • सदस्य: 189


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search