एससीओ मिलेट्स फूड फेस्टिवल 2023 का आयोजन मुंबई में

Tags: Festivals

SCO Millets Food Festival 2023 organized in Mumbai

केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय 13 से 19 अप्रैल 2023 तक मुंबई के ताज महल पैलेस में चौथे और अंतिम कार्यक्रम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) मिलेट्स फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है।

खबर का अवलोकन:  

  • इस मिलेट्स फूड फेस्टिवल में एससीओ के सदस्य देशों (कजाकिस्तान, किर्गिस्तान उज्बेकिस्तान तथा रूस) के रसोइये नौ दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
  • ताज महल पैलेस अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष (आईवाईएम 2023) के उपलक्ष्य में शंघाई सहयोग संगठन मिलेट्स फूड फेस्टिवल की मेजबानी करेगा। 
  • एससीओ मिलेट्स फूड फेस्टिवल मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल के शामियाना रेस्तरां में 14 से 19 अप्रैल तक दोपहर और रात के भोजन के लिए लोगों की सेवा में खुला रहेगा।
  • भारत वर्ष 2023 के लिए शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता कर रहा है।

एससीओ पर्यटन मार्ट: 

  • भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 9 से 11 फरवरी 2023 तक एससीओ पर्यटन मार्ट का सफलतापूर्वक आयोजन पूरा किया है।
  • एससीओ विशेषज्ञ स्तरीय पर्यटन कार्य समूह की बैठक और काशी (वाराणसी) में एससीओ पर्यटन मंत्रियों की 13 से 18 मार्च 2023 तक बैठक आयोजित की गई।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) 

  • यह एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसमें आठ सदस्य देश भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान, चार पर्यवेक्षक देश तथा चौदह "संवाद सहयोगी" राष्ट्र शामिल हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search