पीयूष गोयल की दो दिवसीय इटली यात्रा

Tags: International Relations

Piyush Goyal's two-day visit to Italy

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 12 अप्रैल 2023 को इटली की दो-दिवसीय यात्रा पर रोम की यात्रा पर थे। 

खबर का अवलोकन:

  • श्री गोयल द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने हेतु इटली सरकार के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात की। 
  • दोनों मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए भारत-इटली व्यापार और आर्थिक साझेदारी का लाभ उठने के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • 2 मार्च 2023 को इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की भारत की राजकीय यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक लाने का प्रयास किया गया था।

संयुक्त कार्य समूह के गठन का सुझाव: 

  • ताजानी ने अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, रक्षा, कृषि आदि जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में एक संयुक्त कार्य समूह के गठन का सुझाव दिया ताकि इन क्षेत्रों में होने वाली महत्वपूर्ण प्रगति से अवगत रहा जा सके।

इटली के साथ द्विपक्षीय व्यापार: 

  • भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022 में लगभग 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है।
  • श्री गोयल ने भारत-यूरोपीय संघ एफटीए वार्ता में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। दोनों मंत्रियों ने एक मुक्त, संतुलित और निष्पक्ष मुक्त व्यापार समझौते के महत्व को रेखांकित किया और आशा व्यक्त की कि यह शीघ्र ही संपन्न होगा। 

रोम में आर्थिक सहयोग पर संयुक्त आयोग (जेसीईसी): 

  • दोनों नेता सितंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में रोम में आर्थिक सहयोग पर संयुक्त आयोग (जेसीईसी) का अगला सत्र आयोजित करने पर भी सहमत हुए।

इटली: 

  • राजधानी: रोम 
  • मुद्रा: यूरो 
  • राष्ट्रपति: सर्जियो मत्तारेल्ला
  • प्रधानमंत्री: जियोर्जिया मेलोनी


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search