भारत , यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: ब्लूमबर्ग

Tags: Economy/Finance


2 सितंबर 2022 को ब्लूमबर्ग द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत, यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद पांचवे स्थान पर है ।

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं :

ब्लूमबर्ग के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिसंबर 2021 के अंत में यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ दिया था ।

ब्लूमबर्ग के अनुसार मार्च 2022 के अंत में, भारत की अर्थव्यवस्था $854.7 बिलियन थी जबकि यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था $816 बिलियन थी।

भारतीय और यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था के बीच की खाई बढ़ेगी :

ब्लूमबर्ग को उम्मीद है कि भविष्य में भारतीय और यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था के बीच की खाई और बढ़ेगी।

यूनाइटेड किंगडम चार दशकों में सबसे तेज मुद्रास्फीति का सामना कर रहा है और बैंक ऑफ इंग्लैंड (यूनाइटेड किंगडम का केंद्रीय बैंक) का कहना है कि मंदी का जोखिम 2024 तक रह सकता है।

यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था ने दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) 2022 में 0.1% का नेगेटिव विकास दर दर्ज की है ।

इसके विपरीत, इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था के 7% से अधिक बढ़ने की संभावना है और यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने की उम्मीद है।

आईएमएफ के पूर्वानुमानों के अनुसार उम्मीद है कि भारतीय अर्थव्यवस्था  इस साल के अंत तक डॉलर के आधार, यूनाइटेड किंगडम से आगे निकल जायेगा।

एक दशक पहले, विश्व में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत 11वें स्थान पर था, जबकि यूनाइटेड किंगडम 5वें स्थान पर था।

ब्लूमबर्ग की गणना का आधार :

ब्लूमबर्ग ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष डेटाबेस से दोनों देशों के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों का उपयोग किया है और नवीनतम विनिमय दर का उपयोग करके उन्हें अमेरिकी डॉलर में परिवर्तित किया है।

मंदी क्या है ?

जब लगातार दो तिमाहियों में अर्थव्यवस्था में नकारात्मक वृद्धि होती है तो अर्थव्यवस्था, मंदी की स्थिति में होती है।

मंदी के कारण बड़े पैमाने पर कारखाने बंद हो जाते हैं, रोजगार का नुकसान होता है, बेरोजगारी बढ़ जाती है, गरीबी बढ़ जाती है और देश में सामाजिक और राजनीतिक अशांति फैल जाती है।

ब्लूमबर्ग :

ब्लूमबर्ग एक अमेरिकी वैश्विक मीडिया और वित्तीय डेटा और विश्लेषिकी कंपनी है। यह वित्तीय कंपनियों और संगठनों को डेटा सेवा और समाचार प्रदान करता है।

इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

ग्रेट ब्रिटेन  और यूनाइटेड किंगडम में क्या अंतर है ?

ग्रेट ब्रिटेन : इसमें इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड जैसे देश शामिल हैं।

यूनाइटेड किंगडम : ग्रेट ब्रिटेन में उत्तरी आयरलैंड को शामिल करने से यूनाइटेड किंगडम कहलाता है। अर्थात यूनाइटेड किंगडम इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बना एक साम्राज्य है।

इंग्लैंड की महारानी यूनाइटेड किंगडम/ब्रिटेन दोनों की प्रमुख हैं।

यूनाइटेड किंगडम/ग्रेट ब्रिटेन की राजधानी लंदन है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz