मालदीव के तट रक्षकों के लिए बंदरगाह बनाएगा भारत

Tags: International Relations International News

India to build Harbour for Maldivian Coast Guard

भारत और मालदीव ने मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के तटरक्षक बल के लिए 'एकथा हार्बर' का निर्माण शुरू किया।

खबर का अवलोकन 

  • तटरक्षक बल 'एकथा हार्बर' की आधारशिला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मालदीव की उनकी समकक्ष मारिया दीदी ने उथुरु थिला फल्हू (UTF) एटोल के सिफावरु में रखी, जहां भारत एक नौसैनिक डॉकयार्ड के निर्माण में सहायता कर रहा है।

  • यह मालदीव में भारत की सबसे बड़ी अनुदान सहायता परियोजना है।

यूटीएफ परियोजना

  • फरवरी 2021 में विदेश मंत्री एस जयशंकर की यात्रा के दौरान घोषित यूटीएफ परियोजना मालदीव में एक राजनीतिक विवाद के केंद्र में रही है।

  • आरोप है कि परियोजना हिंद महासागर राष्ट्र में भारतीय सैन्य उपस्थिति के लिए थी, एक "इंडिया आउट" अभियान का हिस्सा थी, जिसे देश के विपक्षी नेता अब्दुल्ला यामीन द्वारा समर्थित किया गया था।

  • पिछले अप्रैल में, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक खतरे के रूप में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

  • भारत विरोधी प्रचारकों का आरोप है कि हाल ही में मालदीव कोस्ट गार्ड को भारत द्वारा उपहार में दिए गए एक तेज गश्ती जहाज में भारतीय सैनिक तैनात थे।

मालदीव को भारत के हालिया उपहार

  • भारत ने 2020 में मालदीव को डोर्नियर विमान तोहफे में दिया था और 2019 में एक गश्ती जहाज भी दिया था।

  • 2022 में भारत ने माले को कोस्टल राडार सिस्टम भी दिया था।

  • पिछले साल, मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 24 वाहन और एक नौसैनिक नाव प्रदान करेगा और देश के 61 द्वीपों पर पुलिस सुविधाओं का निर्माण करेगा।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search