खरीफ अभियान- 2023 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन

Tags: National Economy/Finance Summits National News

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 3 मई को NASC परिसर नई दिल्ली में खरीफ अभियान 2023-24 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

खबर का अवलोकन 

  • कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रमुख नब्ज बनी हुई है और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास के मूल में है। 

  • यह सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 19 प्रतिश है और लगभग दो-तिहाई आबादी कृषि क्षेत्र पर निर्भर है

  • भारत के कृषि क्षेत्र में पिछले छह वर्षों में 4.6 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर के साथ मजबूत वृद्धि देखी जा रही है।

  • दूसरे अग्रिम अनुमान (2022-23) के अनुसार, देश में खाद्यान्न का उत्पादन 3235 लाख टन अनुमानितहै जो 2021-22 के दौरान खाद्यान्न के उत्पादन से 79 लाख टन अधिक है।

  • चावल, मक्का, चना, दलहन, रेपसीड और सरसों, तिलहन और गन्ना का रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है।

सम्मेलन का उद्देश्य

  • पूर्ववर्ती फसल मौसमों के दौरान फसल के प्रदर्शन की समीक्षा और आकलन करना।

  • राज्य सरकारों के परामर्श से खरीफ मौसम के लिए फसलवार लक्ष्य निर्धारित करना।

  • महत्वपूर्ण आदानों की आपूर्ति सुनिश्चित करना।

  • फसलों के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने की दृष्टि से नवीन तकनीकों को अपनाने की सुविधा प्रदान करना।

2023-24 के लिए राष्ट्रीय लक्ष्य

  • सम्मेलन में वर्ष 2023-24के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन का राष्ट्रीय लक्ष्य 3320 लाख टन निर्धारित किया गयाहै।

  • दलहन उत्पादन का लक्ष्य इस वर्ष 278.1 लाख टन की तुलना में 292.5 लाख टन निर्धारित किया गया है। 

  • तिलहन उत्पादन 2023-24 में 400 से बढ़ाकर 440 लाख टन किया जाएगा

  • श्री अन्ना का कुल उत्पादन 2022-23 के 159.1 लाख टन से बढ़ाकर 2023-24 में 170.0 लाख टन करने का लक्ष्य है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search