भारत जी-20 के अध्यक्ष के रूप में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्थायी मिशन गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी करेगा

Tags: National National News

भारत इस साल न्यूयॉर्क में होने वाले सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) शिखर सम्मेलन से पहले जी-20 के अध्यक्ष के रूप में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्थायी मिशन गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

खबर का अवलोकन 

  • अगले कुछ महीनों के लिए गोलमेज सम्मेलनों की एक श्रृंखला तैयार की गई है।

  • 'गांधीवादी ट्रस्टीशिप: सस्टेनेबल लाइफस्टाइल्स एंड एंड्योरिंग पेस' पर एक पैनल चर्चा' शीर्षक से एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

  • इसके बाद 9 मार्च को, 'एक ऐसी दुनिया जिसे हम महिलाएं और लड़कियां चाहती हैं: प्रौद्योगिकी आधारित सामाजिक और आर्थिक उन्नति' विषय पर एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

  • 16 मार्च को 'जमीनी नेतृत्व और परिवर्तन: प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के माध्यम से सशक्तिकरण का मार्ग' पर एक गोलमेज सम्मेलन होगा।

  • 14 अप्रैल को डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम की योजना बनाई गई है।

  • आयोजन के दौरान, भारत की विकास गाथा और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

  • 2023 एसडीजी शिखर सम्मेलन सितंबर 2023 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search