गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली का निधन

Tags: Person in news

गुजरात के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता ओम प्रकाश कोहली का 20 फरवरी को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

खबर का अवलोकन 

  • उन्होंने दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सहित कई पदों की जिम्मेदारी निभाई। 

  • राज्यसभा सदस्य रहने के साथ ही वर्ष 2014 से 2019 तक गुजरात के 19वें राज्यपाल रहे।

  • कोहली ने अपना राजनीतिक जीवनराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में शुरू किया और एबीवीपी, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ और दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के साथ विभिन्न पदों पर काम किया।

  • जनवरी 1991 में, कोहली ने राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

  • उन्होंने तीन बार अध्यक्ष का पद संभाला और राज्यसभा में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया।

  • भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा का संगठनात्मक प्रभार भी संभाला।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search