पैंगोंग त्सो झील मैराथन को गिनीज बुक में दुनिया की सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में दर्ज किया गया

Tags: National National News

केंद्रशासित प्रदेशलद्दाख की पैंगोंग त्‍सो झील में फ्रोजन लेक मैराथन को पहली बार आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड्स में सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में शामिल किया गया है।

खबर का अवलोकन

  • समुद्र तल से चार हजार 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्‍व प्रसिद्ध पैंगोंग झील पर इसका आयोजन 20 फरवरी को किया गया था।

  • फ्रोजन लेक मैराथन देश में पहली बार आयोजित की जा रही है और इसे अधिक ऊंचाई और ठंड के कारण सबसे कठिन माना जाता है।

  • इस मैराथन का विषय 'द लास्ट रन' है और यह लद्दाख में जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरूक करने और सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। 

  • यह सीमावर्ती गांवों में विकास की गति को तेज करने के लिए जीवंत ग्राम कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई।

  • लुकिंग गांव में शुरू हुई 21 किमी लंबी मैराथन का आयोजन लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद ने लद्दाख के एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से किया था।

पैंगोंग त्सो झील

  • यह हिमालय में 14,000 फुट से अधिक की ऊँचाई पर स्थित एक लंबी संकरी, गहरी लैंडलॉक झील है।

  • पश्चिमी छोर लेह के दक्षिण-पूर्व में 54 किमी दूर स्थित है।

  • खारे पानी की यह झील शीत ऋतु में जम जाती है।

  • यह लगभग 135 किमी लंबी है, जिसका दो-तिहाई से अधिक हिस्सा चीन के नियंत्रण में है।

  • वास्तविक नियंत्रण रेखा इस झील के मध्य से गुजरती है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search