ब्रिटेन की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोगी बनेगा भारत

Tags: Science and Technology

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 28 अप्रैल 2023 को यूनाइटेड किंगडमकी प्रमुख संस्था,रदरफोर्ड एपलटन लेबोरेटरी (आरएएल) का दौरा किया।

खबर का अवलोकन

  • डॉ. जितेंद्र सिंह यूनाइटेड किंगडम की 6 दिवसीय यात्रा पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक उच्च स्तरीय आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

  • इस दौरान डॉ. सिंह ने यूके-इंडिया आईएसआईएस परियोजना पर काम करने वालों सहित शोधकर्ताओं से मुलाकात की।

  • रदरफोर्ड एपलटन लेबोरेटरी (आरएएल) ब्रिटेन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सुविधा परिषद (साइंस एंड टेक्नोलॉजी फैसिलिटीज काउंसिल - एसटीएफसी) द्वारा संचालित राष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं में से एक है।

  • ब्रिटेन (यूके) के लिए स्वदेशी (होस्टिंग) सुविधाओं के अलावा, आरएएल प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं में भागीदारी के यूके कार्यक्रम को समन्वयित करने के लिए विभागों का संचालन भी करता है।

  • इनमें से सबसे बड़े क्षेत्र कण भौतिकी (पार्टिकल फिजिक्स) और अंतरिक्ष विज्ञान (स्पेस साइंस) के हैं।

  • मंत्री ने बुनियादी अनुसंधान के लिए मेगा सुविधाओं के तहत, भारतीय शोधकर्ता सर्न (सीईआरएन - जिनेवा), फेयर (एफएआईआर– जर्मनी), टीएमटी (यूएसए), फर्मीलैब (यूएसए) और एलआईजीओ (यूएसए) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

  • आरएएल में आईएसआईएस त्वरक सामग्री अनुसंधान में न्यूट्रॉन प्रकीर्णन अध्ययन करने वाले कुछ प्रमुख अनुसंधान केंद्रों में से एक है।

  • इसके चरण II (2023-28) का प्रस्ताव विचाराधीन है जिसमें 5 घटक हैं।

महाराष्ट्र में उन्नत गुरुत्वाकर्षण-तरंग डिटेक्टर: 

  • विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में एक और सफलता महाराष्ट्र में एक उन्नत गुरुत्वाकर्षण-तरंग डिटेक्टर बनाने के लिए एलआईजीओ-इंडिया परियोजना को मंजूरी दे दी गई है।

  • 2,600 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर सुविधा का निर्माण 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है।

  • यह वेधशाला अपनी तरह की तीसरी होगी, जो लुइसियाना और वाशिंगटनमें उनके साथ मिलकर काम करने के लिए ट्विन लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरीज (एलआईजीओ) के सटीक विनिर्देशों के अनुरूप  बनाई गई है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search