विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2023

Tags: Important Days

29 अप्रैल 2023 को‘विश्व पशु चिकित्सा दिवस’का आयोजन किया गया। यह दिवस हर वर्ष अप्रैल के अंतिम शनिवार को पशु चिकित्सा व्यवसाय को सम्मान स्वरुप मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन

  • इसका आयोजन 29 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियानऔर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एल मुरुगनभी उपस्थित थे।

दिवस का विषय: 

  • इस वर्ष इस दिवस का विषय‘पशु चिकित्सा क्षेत्र में विविधता, समानता और समावेश को बढ़ावा देना’ है।

  • इस अवसर पर आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिकाओं को पहचानने और उसका समारोह मनाने के लिए पशुपालन और डेयरी विभाग भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के साथ पशु चिकित्सा दिवस- 2023 का विश्व उत्सव मनाया गया। 

  • इस अवसर पर देश के पशु चिकित्सा व्यवसाय के हितधारकों को आमंत्रित किया गया है।

  • इसपर आयोजित कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में देश में पशु चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं के साथ मुख्यधारा के विषयों पर सम्मेलन, पैनल चर्चा और वन हैल्थ विषय पर पशु चिकित्सकों की भूमिका शामिल है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस- इतिहास

  • इस दिवस की स्थापना 29 अप्रैल, 2000 को विश्व पशु चिकित्सा संघ द्वारा की गई थी। तब से, अप्रैल के अंतिम शनिवार को प्रत्येक वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस के रूप में एक नए विषय के साथ मनाया जाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search