प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एन. गोपालाकृष्णन का निधन

Tags: Person in news

प्रसिद्ध वैज्ञानिक और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ एन गोपालकृष्णनका अप्रैल 2023 में 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

खबर का अवलोकन 

जीवन परिचय: 

  • डॉ एन गोपालकृष्णन का जन्म केरल के एर्नाकुलम ज़िले के कोच्चिशहर में हुआ था। उनके पिता का नाम नारायणन एम्ब्रन्थिरी और उनकी माता का नाम सत्यभामा था।

  • उनकी पत्नी का नामरुक्मिणी है। वे हरीशऔरहेमा नाम के दो बच्चों के माता-पिता हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

  • उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में गिंडी में इंजीनियरिंग संकाय से बीई की डिग्री शामिल है।

  • एम.एससी. (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री) - 1978

  • एम.एससी. (अनुप्रयोग रसायन विज्ञान)-1979

  • एमए (इंडस्ट्रियल सोशियोलॉजी) -1984

  • पीएचडी (जैव रसायन) -1984

  • डी.लिट. (डॉक्टर ऑफ लिटरेचर) -2002

  • इसके अतिरिक्त उन्होंने एमबीए की भी डिग्री भी प्राप्त की है।

कैरियर

  • ये सीएसआईआर भारत सरकार में वरिष्ठ वैज्ञानिक के तौर पर 1982 से 25 वर्षों तक कार्य किये।  

  • अल्बर्टा विश्वविद्यालय, कनाडा में विजिटिंग साइंटिस्ट (1993 -94)।

  • राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति में अतिथि वैज्ञानिक।

  • निदेशक, भारतीय वैज्ञानिक विरासत संस्थान (आईआईएसएच-पंजीकृत चैरिटेबल ट्रस्ट)।

  • कई अन्य भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में अतिथि संकाय सदस्य।

पेशेवर योगदान:

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में 50 शोध पत्र

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी में 6 पेटेंट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक सोसायटियों की ओर से 9 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार।

  • विज्ञान और संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए तेरह पुरस्कार।

  • वैज्ञानिक और सांस्कृतिक दोनों अंग्रेजी और मलयालम में 135 से अधिक पुस्तकों की रचना। 

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फैलोशिप:

  • विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए डीएसटी, भारत सरकार की पहली एनसीएसटीसी फैलोशिप

  • NSERC/कनाडाई विकास एजेंसी (CIDA) सरकार की फैलोशिप।

  • डॉ एन गोपालकृष्णन ने विदेशी और घरेलू दोनों पत्रिकाओं में 61 लेखों का सह-लेखन किया है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search