भारत 2 साल बाद ब्रिटेन के नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा फिर से शुरू करेगा

Tags: National International News

India will resume e-Visa facility for UK citizens after 2 years

यूनाइटेड किंगडम (यूके) में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी ने 5 दिसंबर 2022 को घोषणा की है कि भारत जल्द ही भारत की यात्रा करने वाले ब्रिटेन के नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा फिर से शुरू करेगा।

कोविड के प्रकोप के कारण मार्च 2020 में ई वीजा सुविधा को निलंबित कर दिया गया था।

ई-वीसा क्या है ?

विदेश मंत्रालय के अनुसार ई-वीसा एक विदेशी को दिया जाता है, जिसका भारत आने का एकमात्र उद्देश्य मनोरंजन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने के लिए आकस्मिक यात्रा, अल्पावधि योग कार्यक्रम में भाग लेना,दवा और भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के तहत उपचार ,व्यावसायिक उद्देश्य  के अलावा औरकोई अन्य उद्देश्य / गतिविधि नहीं होगा ।

इससे पहले अगस्त में यूके इमिग्रेशन स्टैटिस्टिक्स के अनुसार भारतीय नागरिकों को सबसे बड़ी संख्या में यूके स्टडी, वर्क और विजिटर वीजा जारी किए गए थे। भारत अब ब्रिटेन में प्रायोजित अध्ययन वीजा जारी करने वाली सबसे बड़ी राष्ट्रीयता के रूप में चीन से आगे निकल गया है।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम एक साम्राज्य है जिसमें इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड शामिल हैं।

ग्रेट ब्रिटेन में इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

राज्य के प्रमुख: चार्ल्स तृतीय

प्रधानमंत्री :ऋषि सुनक

मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग

राजधानी : लंदन


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search