शैफाली वर्मा पहली आईसीसी महिला अंडर -19 महिला टी -20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगी

Tags: Sports Person in news

Shafali Verma to lead ICC women’s U-19 Women’s T20 World Cup

अगले साल 14 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले पहले आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में अठारह वर्षीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा भारत का नेतृत्व करेंगी।

वह विकेटकीपर ऋचा घोष के अलावा इवेंट में भारत की दो सीनियर खिलाड़ियों में से एक होंगी। टीम की  कोच नूशिन अल खदीर हैं।

अंडर-19  टी20  विश्व कप 14 से 29 जनवरी 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीकी शहरों बेनोनी और पोचेफस्ट्रूम में होगा। सोलह टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत 16 टीमों के टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ अंडर -19 विश्व कप के ग्रुप डी में है।फाइनल 29 जनवरी 2023 को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search