विश्व बैंक ने 2022-23 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.9% कर दिया है

Tags: Reports Economy/Finance

World Bank increases India’s GDP

भारतीय अर्थव्यवस्था केवैश्विक आर्थिक संकट से बेहतर ढंग से निपटने के मजबूती का हवाला देते हुए विश्व बैंक  ने 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 6.9% विकास दर का अनुमान लगाया है।इससे पहले उसने अक्टूबर  2022 में वैश्विक आर्थिक स्थिति  का हवाला देते हुए ,भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर को पहले के अनुमानित  7.5 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था।

6 दिसंबर 2022 को जारी अपने इंडिया डेवलपमेंट अपडेट में, विश्व बैंक ने कहा कि संशोधन वैश्विक झटकों और उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही की भारतीय अर्थव्यवस्था के उच्च लचीलेपन के कारण था।

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7 प्रतिशत थी। इस साल की जुलाई-सितंबर 2022-23  तिमाही में इसकी विकास दर  6.3 प्रतिशत थी ।

भारतीय रिजर्व बैंक को 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7% बढ़ने की उम्मीद है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search