भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और मालाबार नौसेना अभ्यास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने जापान पहुंचे

Tags: Defence

witness International Fleet review and Malabar exercise

नौसेनाध्यक्ष (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार 5 दिवसीय यात्रा पर आज जापान पहुंचे। 5 -9 नवंबर 2022 तक अपनी यात्रा के दौरान वह अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और 26वें मालाबार नौसेना अभ्यास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे । सीएनएस की जापान यात्रा जापान के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का प्रतीक है।

जापान में नौसेनाध्यक्ष का आधिकारिक कार्यक्रम

  • जापान में नौसेनाध्यक्ष का व्यस्त कार्यक्रम है। वह 06 नवंबर 22 को योकोसुका में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) द्वारा अपने गठन की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) में हिस्सा लेंगे जापान की नौसेना को जापान में  मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स कहा जाता है।
  • वह जापान के योकोहामा में 7 और 8 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले 18वें पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी (डब्ल्यूपीएनएस) में भाग लेंगे। भारत पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी में एक पर्यवेक्षक देश है।
  • वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की भागीदारी के साथ योकोसुका में आयोजित होने वाले मालाबार नौसैनिक अभ्यास के 26वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे । 1992 में शुरू हुआ मालाबार नौसेना अभ्यास इस साल अपनी 30वीं वर्षगांठ मना रहा है।
  • भारतीय नौसेना के दो जहाज आईएनएस शिवालिक और आईएनएस कामोर्टा भी आईएफआर और अभ्यास मालाबार - 2022 में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका पहुंचे हैं। दोनों नौसैनिक जहाज भारत में बनाए गए हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz