विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

Tags: Important Days

World Tsunami Awareness Day

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस हर साल 5 नवंबर को मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इसका उद्देश्य इस घातक आपदा के बारे में जागरूकता पैदा करना है। 

  • बार-बार सुनामी के कड़वे अनुभवों के कारण जापान को इस दिवस को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। 

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पिछले 100 वर्षों में 58 सुनामी आई हैं, जिसमें 260,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, (प्रति आपदा औसतन 4,600 लोगों की मृत्यु), जो किसी भी अन्य प्राकृतिक आपदा से अधिक है।

  • इस अवधि में सबसे ज्यादा मौतें दिसंबर 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी में हुई थीं।

  • एशिया-प्रशांत में 2022 के इस दिवस का विषय 'हर सुनामी से पहले पूर्व चेतावनी और प्रारंभिक कार्रवाई' है।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस की पृष्ठभूमि

  • दिसंबर 2015 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में नामित किया। 

  • संयुक्त राष्ट्र ने विभिन्न देशों, नागरिक समाजों और अंतर्राष्ट्रीय निकायों को सूनामी जागरूकता बढ़ाने और जोखिम कम करने के लिए नवीन रणनीतियों को साझा करने का आह्वान किया।

  • संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण (यूएनडीआरआर) वाले देशों के आह्वान जिसमें जापान भी शामिल था, के सुझाव पर इस दिन की स्थापना की गई थी।

  • 5 नवंबर 2016 को दुनिया भर में पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया गया।

  • यह जागरूकता दिवस आपदा जोखिम न्यूनीकरण वर्ष 2016 के एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन तथा संयुक्त राष्ट्र के आपदा जोखिम न्यूनीकरण के आपसी सहयोग से नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz