आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की उम्र में निधन

Tags: Person in news

India's first voter Shyam Saran Negi dies

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की आयु में 5 नवंबर, 2022 की सुबह हिमाचल प्रदेश में निधन हो गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • श्याम सरन नेगी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 2 नवंबर 2022 को अपने जीवन में 34वीं बार मतदान किया था।

  • उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा में अपने घर पर डाक मतपत्र के माध्यम से 14 वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान किया था।

  • 1 जुलाई 1917 को जन्मे, श्याम सरन नेगी  ने 1951 में भारत के आम चुनावों में पहली बार मतदान किया था और लोकसभा चुनावों में वह  सोलह बार मतदान कर चुके हैं।

  • उन्होंने कल्पा में एक स्कूल शिक्षक के रूप में काम किया।

  • 1947 में ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद 1951 में जब भारत में पहला आम चुनाव हुआ, तो नेगी 25 अक्टूबर को मतदान करने वाले पहले व्यक्ति थे।

  • श्याम सरन नेगी ने हिंदी फिल्म सनम रे में भी विशेष भूमिका निभाई।

  • चुनाव आयोग ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था।

  • नेगी ने चुनाव आयोग की 12-डी सुविधा लेने से इनकार कर दिया था जो 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के मतदाताओं को घर से मतदान करने की अनुमति देती है।

  • चुनाव आयोग ने 80 साल से ऊपर के लोगों के लिए 12-डी फॉर्म की सुविधा शुरू की है।

  • इस योजना के तहत 80 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति जो घर पर रहकर मतदान करना चाहता है, कर सकता है और विभाग घर से वोट की सुविधा प्रदान करेगा।

  • यह सुविधा विकलांग लोगों और कोविड-19 रोगियों के लिए भी उपलब्ध है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz