भारतीय भारोत्तोलक अचिंता शुली ने रिकॉर्ड 313 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता

Tags: Sports News


भारतीय युवा खिलाड़ी और भारोत्तोलक अचिंता शुली ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • मौजूदा खेलों में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।

  • इससे पहले मीराबाई चानू ने 49 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल की थी।

  • 67 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे 19 वर्षीय जेरेमी लालरिनुंगा ने भी कुल 300 किग्रा भार उठाकर स्नैच और क्लीन एंड जर्क में स्वर्ण पदक हासिल किया।

  • पश्चिम बंगाल की रहने वाली शुली ने कुल 313 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया।

अचिंता का स्नैच राउंड

  • पहला प्रयास - 137 किग्रा

  • दूसरा प्रयास - 140 किग्रा

  • तीसरा प्रयास - 143 किग्रा

राष्ट्रमंडल 2022 में अब तक छह पदक

  • राष्ट्रमंडल 2022 में अब तक सभी छह पदक भारोत्तोलकों द्वारा भारत को प्रदान किए जा चुके हैं।

  • मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शुली ने स्वर्ण पदक जीते।

  • संकेत महादेव सरगर और बिंदियारानी देवी ने रजत पदक जीते।

  • इसके अलावा गुरुराजा पुजारी 61 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search