आईटीबीपी के डीजी संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर

Tags: Person in news

केंद्र सरकार ने 31 जुलाई को 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक एस एल थाओसेन ने 1 अगस्त को अपने बैचमेट संजय अरोड़ा से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।

  • संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। वर्ष 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को जुलाई 2021 में नियुक्त किया गया था।

  • संजय अरोड़ा स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे, जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की, जिसके लिए उन्हें इस वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

  • वर्ष 1991 में एनएसजी द्वारा प्रशिक्षित होने के बाद, अरोड़ा ने लिट्टे गतिविधि के दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष सुरक्षा समूह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

  • जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर आईटीबीपी की सेवा की है।

  • वह 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाल चुके हैं।

  • उन्हें 2004 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल, 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल, पुलिस स्पेशल ड्यूटी मेडल, आंतरिक सुरक्षा पदक और यूएन पीसकीपिंग मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

  • दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय (एमएचए) के तहत काम करती है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search