अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस

Tags: Important Days

International Cheetah Day

हर साल 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस के रूप में मनाया जाता है। चीता को विलुप्त होने से बचाने के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

भारत में अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सहयोग से राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली (दिल्ली चिड़ियाघर) द्वारा मनाया गया।

दिन की पृष्ठभूमि

अमेरिकी प्राणी विज्ञानी डॉ लॉरी मार्कर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस बनाने का श्रेय दिया जाता है। डॉ मार्कर ने 1991 में चीता संरक्षण कोष की स्थापना की और उन्होंने 2010 में 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस के रूप में नामित किया। उस वर्ष से, दुनिया इस दिन को मना रही है।

चीता दुनिया का सबसे तेज़ जानवर है और वर्तमान में अधिकांश जानवर नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका में पाए जाते हैं। इसे  भारत सरकार द्वारा 1954 में विलुप्त प्राणी घोषित किया गया था।

भारत सरकार ने नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाये जा रहे ताकि उनको  भारत में  फिर से आबाद किया जा सके ।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search