पूर्वी नौसेना कमान विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस 2022 मनाया जाएगा

Tags: Defence Important Days

Navy Day 2022

1972 से हर साल 4 दिसंबर को भारत में नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना की भूमिका का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस साल पहली बार नौसेना दिवस समारोह नई दिल्ली के बाहर पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय विशाखापत्तनम में हो रहा है।

इस दिन की पृष्ठभूमि

नौसेना दिवस पहली बार 21 अक्टूबर 1944 को रॉयल इंडियन नेवी द्वारा मनाया गया था, जो ब्रिटिश नौसेना के रॉयल नेवी के ट्राफलगर दिवस के साथ मेल खाता था।

1971 तक नौसेना दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाता था और जिस सप्ताह में 15 दिसंबर पड़ता था उसे नौसेना सप्ताह के रूप में मनाया जाता था।

मई 1972 में वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के सम्मेलन में, यह निर्णय लिया गया कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के प्रयासों और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए हर साल , 4 दिसंबर को ,भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाएगा।

नौसेना दिवस 2022

इस वर्ष नौसेना दिवस समारोह विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है कि नौसेना दिवस समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय नौसेना के जहाज, पनडुब्बी, विमान और पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान के विशेष बल भारतीय नौसेना की क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का समापन सूर्यास्त समारोह और लंगरगाह में जहाजों को रोशन करने के साथ होगा।

भारतीय नौसेना उत्सव के दौरान एक 'ऑपरेशनल डिमॉन्स्ट्रेशन' के माध्यम से भारत की युद्ध कौशल और क्षमता का प्रदर्शन करेगी।

भारत के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर, द्रौपदी मुर्मू सम्मानित अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होंगी ।

इस कार्यक्रम की मेजबानी नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार करेंगे।

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी।

यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है

राष्ट्रपति नौसेना का सर्वोच्च कमांडर होता है।

वर्तमान नौसेनाध्यक्ष: एडमिरल आर. हरि कुमार

नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

नौसेना कमान और उसका मुख्यालय

ऑपरेशनल नेवल कमांड    

मुख्यालय

पश्चिमी नौसेना कमान  

मुंबई


दक्षिणी नौसेना कमान

कोच्चि


पूर्वी नौसेना कमान     

विशाखापत्तनम


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search