नीलगिरि की कोटा जनजाति ने अय्यनूर अम्मनूर उत्सव मनाया

Tags: Festivals


'अय्यनूर अम्मनूर' नीलगिरी की कोटा जनजाति द्वारा मनाया जाने वाला एक त्यौहार है। इसे एक सप्ताह तक मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन 

  • इस त्यौहार के दौरान यह जनजाति मिट्टी के बर्तन बनाने के लिये मिट्टी एकत्र करती है। बर्तन बनाने की रस्म दो साल में एक बार आयोजित की जाती है।

  • मिट्टी के बर्तन बनाने के बाद वे अपना मंदिर खोलते हैं और फिर इस मिट्टी के बर्तन में भोजन बनाकर पूरे गाँव को परोसते हैं।

  • मंदिर में पूजा समाप्त होने के बाद पुरुष एवं महिलाएँ अपने पारंपरिक वेशभूषा में दिन एवं रात में अलग-अलग नृत्य करते हैं।

अन्य प्रमुख जनजातीय त्योहार 

  • मेदराम जात्रा त्योहार - यह तेलंगाना के दूसरे सबसे बड़े जनजातीय समुदाय कोया जनजाति द्वारा चार दिनों तक मनाए जाने वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला है। 

  • भगोरिया त्योहार - यह मध्य प्रदेश में मनाया जाने वाला प्रमुख आदिवासी पर्व है I 

  • मीम कुट उत्सव - यह त्योहार मिजोरम की कुकी जनजाति द्वारा मनाया जाता है I

  • सरहुल पर्व - आदिवासी समाज द्वारा मनाया जाने वाला यह सबसे बड़ा प्रकृति पर्व है ।जिसे झारखंड में मनाया जाता है I


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search